फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Expensive new medical store open !

नया मेडिकल स्टोर खोलना होगा महंगा!

Wed, 17 Feb 2016 12:56 AM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
नया मेडिकल स्टोर खोलना अब और महंगा हो गया है। एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण का शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव है। ऑनलाइन रजिस्ट्र्रेशन ॥भी शुरू हो गये हैं। एक फार्मासिस्ट सिर्फ एक दुकान के लिए पंजीकृत किए जा रहे हैं। ऐसे में कई दुकान खोलने वाले कारोबारियों को एक से अधिक फार्मासिस्ट हायर करना पड़ेगा जिससे फार्मासिस्टों की मांग भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट 1940 में बदलाव के चलते नई दवा की दुकान खोलने पर अब 30 हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। पहले यह शुल्क मात्र तीन हजार रुपये था। पांच साल पहले यह शुल्क पांच सौ रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया गया। इससे खुदरा दवा बेचने वाले कारोबारियों को हर पांच साल बाद नवीनीक रण के लिए तीस हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि इसका विरोध शुरू हो चुका है। इसको लेकर भारत बंद की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से धोखाधड़ी पर लगेगा अंकुश
जुलाई 2015 से नया मेडिकल स्टोर खोलना हो या फिर पुरानी दुकान का नवीनीकरण कराना हो, सब ऑनलाइन होगा। इससे एक फार्मासिस्ट कई दुकानों में पंजीकरण नहीं करा सकेगा, क्योंकि फार्मासिस्ट के नाम और फार्मासिस्ट काउंसिल के नंबर को सिर्फ एक ही बार स्वीकार किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन--
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से प्रोपराइटर को अधिक फार्मासिस्ट रखने पड़ रहे हैं, इससे उनकी मांग बढ़ी है। वहीं रजिस्ट्रेशन शुल्क बढ़ाने का विरोध भी चल रहा है। आने वाले दिनों में मेडिकल स्टोर चलाना महंगा साबित हो रहा है। सबसे ज्यादा समस्या गांव में होगी।
- दुर्गेश खटवानी, अध्यक्ष महानगर केमिस्ट एसोसिएशन बरेली

एक नजर--
मेडिकल स्टोर 1796
होल सेलर    1100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed