{"_id":"5f74eb8f8ebc3e9b9575d26e","slug":"expecting-traders-unlock-5-will-increase-business-activity-bareilly-news-bly4217077132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारियों को उम्मीद.. अनलॉक-5 से बढे़ंगी व्यापारिक गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारियों को उम्मीद.. अनलॉक-5 से बढे़ंगी व्यापारिक गतिविधियां
विज्ञापन
सजा शादी हाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। केंद्र सरकार ने एक अक्तूबर से लागू हो रहे अनलॉक-5 के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। हालांकि अभी राज्य सरकार के दिशा-निर्देश आने बाकी हैं। इसके बाद स्थानीय प्रशासन आदेश जारी करेगा। कारोबारियों का कहना है कि नई गाइडलाइन से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। बरातघरों में शहनाइयों की धुन फिर से सुनाई देने लगेगी।
विज्ञापन
बरात घरों में एरिया के हिसाब से मिले अनुमति
सरकार ने बंद हाल में दो सौ और ओपन में 50 लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी है। यह अच्छा फैसला है। अभी प्रदेश सरकार भी इस पर निर्णय लेगी। प्रदेश सरकार से आग्रह है कि बरातघरों में आयोजन की अनुमति एरिया के हिसाब से दी जाए, क्योंकि सभी बरातघर, हाल आदि के साइज एक जैसे नहीं हैं। - गोपेश अग्रवाल, बरातघर संचालक
विज्ञापन
सिनेमा घर और सिनेप्लेक्स पांच माह से बंद हैं। करोड़ों की चपत लगने से आर्थिक संकट पैदा हो गया है। अनलॉक-5 से कुछ उम्मीद है कि शायद सिनेमाघरों में रौनक लौट आए। प्रदेश सरकार से गाइडलाइन आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि क्या सुविधा और छूट मिल रही है। सिनेमा उद्योग से तमाम लोगों का रोजगार चलता है। - चेतन मेहरा, सिनेमा मालिक
विज्ञापन विज्ञापन