फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Excise constables wearing lungi to catch accused of making raw liquor in bareilly

लुंगी बन गई मुसीबत: वेश बदल कच्ची शराब पकड़ने निकले थे सिपाही, ग्रामीणों ने बदमाश समझ बंधक बनाया

Tue, 25 Jul 2023 02:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Jul 2023 02:42 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में अजब मामला सामने आया है। इलाके में कच्ची शराब बनाने वालों को पकड़ने पहुंचे आबकारी विभाग के तीन सिपाही खुद ही मुश्किल में पहुंच गए। दरअसल तीन सिपाही वेश बदलकर आए थे। ग्रामीणों ने सिपाहियों को बदमाश समझकर पकड़ लिया और बंधक बना लिया। 

विज्ञापन
Excise constables wearing lungi to catch accused of making raw liquor in bareilly
बाइक पर आबकारी विभाग का सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में आबकारी विभाग के तीन सिपाही उस वक्त मुश्किल में फंस गए, जब वो वेश बदलकर इलाके में कच्ची शराब बनाने वालों को पकड़ने निकले थे। लेकिन ग्रामीणों ने तीनों सिपाहियों को बदमाश समझ कर पकड़ लिया। उन्हें बंधक बना लिया गया। सिपाहियों ने फोन से विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद दूसरी टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर ग्रामीणों ने सिपाहियों को छोड़ा। 

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मझौआ गांव के आसपास कच्ची शराब बनाने का धंधा होता है। इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार सुबह आबकारी विभाग के सिपाहियों की टीम कच्ची शराब बनाने का धंधा करने वालों को पकड़ने गई थी। टीम में सिपाही मरगूब हुसैन, मुनाजिर हुसैन और योगेश कुमार शामिल थे। तीनों सिपाही लुंगी बनियान पहनकर उत्तराखंड के नंबर की कार से आए थे। उन्होंने दो आरोपियों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमिका की ससुराल पहुंचा प्रेमी: खुद को बताया भाई, फिर जीजा को पिलाई शराब; आधी रात को आहट हुई तो खुली सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने बदमाश समझ सिपाहियों को पकड़ा 

आरोपियों को पकड़कर तीनों सिपाही गाड़ी की तरफ ले जाने लगे। आरोपियों के शोर मचाने पर कई ग्रामीण आ गए। गांव वालों ने लुंगी पहने सिपाहियों को ही बदमाश समझकर पकड़ लिया। अपहरण का अंदेशा जताते हुए उन्हें बंधक बना लिया गया। ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। यह देख सिपाही घबरा गए। उन्होंने कहा कि वे सिपाही हैं, लेकिन ग्रामीणों को उनकी बात पर यकीन नहीं हुआ। जमकर हंगामा हुआ। 

ये भी पढ़ें- चूहे ने कुतर दिए मरीज के अंग: सोता रहा ICU स्टाफ, बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला; जांच के आदेश
 

इस बीच बंधक बने सिपाहियों ने किसी तरह फोन से पुलिस और विभागीय अफसरों को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही भोजीपुरा थाने की फोर्स और आबकारी विभाग की दूसरी टीम मझौआ गांव पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों सिपाहियों को छोड़ा। इसके बाद तीनों सिपाहियों ने राहत की सांस ली है। उधर, कच्ची शराब बनाने के दो आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed