फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rat gnawed fingers of patient in ICU of Government Medical College Badaun

चूहे ने कुतर दिए मरीज के अंग: सोता रहा ICU स्टाफ, बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला; जांच के आदेश

Mon, 24 Jul 2023 02:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Jul 2023 02:52 PM IST
सार

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां आईसीयू में भर्ती मरीज के अंगों को चूहे ने कुतर दिया, लेकिन स्टाफ सोता रहा। जब मरीज के परिजन पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। 

विज्ञापन
rat gnawed fingers of patient in ICU of Government Medical College Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में घोर लापरवाही सामने आई है। यहां आईसीयू में भर्ती मरीज के अंगों को चूहे ने कुतर दिया। यह मामला प्रकाश में आने के बाद में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एनसी प्रजापति ने जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए 48 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। 

विज्ञापन


दातागंज निवासी रामसेवक गुप्ता सात जून को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके परिवारजनों ने उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां कोई फायदा नहीं है। ऐसे में 30 जून को वह उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज ले आए और यहां पर भर्ती कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में बवाल: माहौल बिगाड़ने की थी साजिश... पथराव के लिए छतों पर पहले से जमा थे पत्थर; इसलिए बिगड़ गई बात!
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, जिसकी वजह से स्टाफ ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। परिजनों ने बताया कि दो-तीन दिन से उनके शरीर पर कुछ खरोंच के निशान पड़ रहे थे। इसको लेकर आईसीयू स्टाफ से भी उन्होंने शिकायत की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। 

चूहा कुतर रहा था अंगुलियां 

परिजनों के मुताबिक वो रविवार शाम आईसीयू में पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि एक चूहा रामसेवक की अंगुलियां कुतर रहा था। यह देख परिजन हैरान रह गए। उन्होंने आईसीयू स्टाफ को बुलाया। स्टाफ पल्ला झाड़ने लगा। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। बाद में स्टाफ ने घायल को मरहम पट्टी कर दी।

ये भी पढ़ें- बरेली बवाल: 'उस्मान बोला था- इन लोगों को जान से मार डालो', कांवड़ियों की तहरीर में आरोप; 150 लोग नामजद

मामला मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एनसी प्रजापति के संज्ञान में आया। इसके बाद उन्होंने सीएमएस को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही 48 घंटों में इसकी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed