{"_id":"64be77fb38d3557ac2003b64","slug":"family-members-caught-married-woman-with-her-lover-in-shahjahanpur-2023-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की ससुराल पहुंचा प्रेमी: खुद को बताया भाई, फिर जीजा को पिलाई शराब; आधी रात को आहट हुई तो खुली सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की ससुराल पहुंचा प्रेमी: खुद को बताया भाई, फिर जीजा को पिलाई शराब; आधी रात को आहट हुई तो खुली सच्चाई
Tue, 25 Jul 2023 12:19 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:19 PM IST
सार
शाहजहांपुर के खुटार में युवक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए भाई बनकर उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका के पति व परिवार के अन्य लोगों शराब पिलाई। रात में जब लोगों की नींद टूटी तो युवक की सच्चाई खुल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में एक युवक भाई बनकर शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंच गया। उसने विवाहिता के पति और परिवार के अन्य लोगों को खूब शराब पिलाई। जब सब गहरी नींद में सो गए तो प्रेमिका को दूसरे कमरे में बुला लिया। आहट होने पर विवाहिता के परिजन जाग गए। उन्होंने युवक को विवाहिता के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। बाद में आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही गांव में हुई थी। युवती का मायके के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। रविवार शाम चार बजे युवक प्रेमिका की ससुराल पहुंचा। उसने अपना परिचर प्रेमिका के भाई के तौर पर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चूहे ने कुतर दिए मरीज के अंग: सोता रहा ICU स्टाफ, बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला; जांच के आदेश
विज्ञापन
शाम को खरीदकर लाया शराब
युवक शाम को शराब खरीदकर भी लाया और प्रेमिका के पति व ससुराल के लोगों को पिलाने के बाद सो गया। रात करीब तीन बजे आहट होने पर लोग उठे तो आरोपी युवक को विवाहिता के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। घरवालों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई।ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में पुलिस पर हमला: महिलाओं ने किया पथराव, दरोगा-सिपाही को दांतों से काटा; आरोपी छुड़ाया
पिटाई के दौरान आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। पूछताछ में युवक उल्टा गांव के लोगों को ही धमकाने लगा। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई है। कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।