फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Excellent performance of players in singles and doubles matches

Bareilly News: एकल और युगल मुकाबलों में खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन

Sat, 07 Oct 2023 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 07 Oct 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Excellent performance of players in singles and doubles matches
बरेली। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज किया गया। पहले दिन स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्वालीफाइंग राउंड के एकल, युगल और मिश्रित मुकाबले खेले गए। उत्तर प्रदेश की टीम के पुरुष एकल व युगल मुकाबलों में जिले से जुनैद अंसारी, मंजीत सिंह, विशाल पचनंदा, अभिनव शर्मा, वर्ष गौर ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला एकल में दीक्षा सिंह ने उम्दा प्रदर्शन के बूते क्वालीफाइंग राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि शनिवार और रविवार को भी क्वालीफाइंग राउंड के अन्य मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों दिनों के मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम व एसआरएमएस के ग्राउंड में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

क्वालीफाइंग राउंड के विजेता खिलाड़ी नौ से 12 अक्तूबर के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को सीडीओ जगप्रवेश ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डीएल खट्टर व आरएसओ जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसआरएमएस के चेयरमैन देवमूर्ति, बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, गौरव भसीन, सुनील शर्मा, कुमार अग्रवाल, राकेश टंडन, देवेंद्र थापा, दीपक धवन, हिमांक सिंह, अरुण नेगी, विष्णु शंकर शर्मा, प्रकाश पादुकोण समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed