फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   exam

यहां तो परीक्षार्थी ही फर्जी हैं

Tue, 24 Feb 2015 01:43 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 24 Feb 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
सीएस इंटर कॉलेज में उन्हें सौ से ज्यादा परीक्षार्थी मिले जिनके पास प्रवेशपत्र तो थे लेकिन वह पंजीकरण नहीं दिखा पाए। इसी तरह श्याम सुंदर इंटर कॉलेज में उन्हें कई परीक्षार्थी ऐसे मिले, जिनके पंजीकरण पर फोटो नहीं लगे थे। नामावली दिखवाई गई तो उसमें फोटो स्पष्ट नहीं थे। पर्यवेक्षक ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट यूपी बोर्ड को दे देंगी।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक ने तो सिर्फ दो ही केंद्र देखे लेकिन परीक्षा शुरू होने से अब तक 15 से ज्यादा केंद्रों से बिना पंजीकरण वाले परीक्षार्थियों के परीक्षा देने के मामले डीआईओएस को बाकायदा लिखकर भेजे जा चुके हैं। सोमवार को ही चाचा नेहरू बाल इंटर कॉलेज से लगभग 70 परीक्षार्थियों के पास पंजीकरण न होने की रिपोर्ट दी गई है। शहर में डीएवी कालीचरन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक ने तीन सौ परीक्षार्थियों के बिना पंजीकरण परीक्षा में बैठने की रिपोर्ट कल भेजी थी। यह परीक्षार्थी जवाहर मीना इंटर कॉलेज के हैं। सीबीगंज इंटर कॉलेज में भी सौ से ज्यादा गैरपंजीकृत  परीक्षार्थी सामने आए हैं। इसकी जानकारी देने के लिए केंद्र व्यवस्थापक सोमवार को डीआईओएस से मिले। साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज की केंद्र व्यवस्थापक ने अपने केंद्र पर शांति मौर्य कॉलेज की नौ छात्राओं से पंजीकरण मांगे तो वह नहीं दिखा पाईं। सोमवार को केंद्र व्यवस्थापक ने डीआईओएस को रिपोर्ट की कि एक परीक्षार्थी का पंजीकरण ही फर्जी है। यह तो कुछ ही मामले हैं, यदि जांच हो तो जिले में हजारों परीक्षार्थी बिना पंजीकरण निकल सकते हैं। डीआईओएस डॉ. आशुतोष भारद्वाज ने इस बाबत यूपी बोर्ड से निर्देशन मांगा है। उन्होंने बताया कि निर्देशन आने तक इन परीक्षार्थियों को परीक्षा देने दी जाएगी।
विज्ञापन


निरीक्षक बनाने को पकड़ लाए ग्रेजुएट लड़के

बरेली।  सोमवार को सुबह की पाली में हुई हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में शहर के हाफिज सिद्दीकी पंजाबियन हायर सेकेंडरी स्कूल में ग्रेजुएट युवाओं को बतौर कक्षनिरीक्षक लगाकर परीक्षा कराई गई। केंद्र व्यवस्थापक सैयद नजर शफीक ने बताया कि केंद्र पर 23 में से दो ही कक्ष निरीक्षक आए हैं।  टीचरों से कहा था कि वह अपने जानने वाले कुछ ग्रेजुएट युवाओं को बुला लें ।  वहीं, शहर के कई केंद्रों पर सोमवार को भी कक्ष निरीक्षकों की भारी कमी रही। डीआईओएस ने दोहराया कि बेसिक  शिक्षक न आने से दिक्कत हो रही है। खंड शिक्षाधिकारी नगर नरेंद्र पवार ने बताया कि कुछ केंद्रों पर सुबह मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक रिलीव किए गए। बीएसए ने शहर के केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक की कमी दूर करने के लिए फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को भेजने के निर्देश खंड शिक्षाधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं टेंट लगे, कहीं टाटपट्टी
बरेली। सीबीगंज से सटे परधौली स्थित कृषि इंटर कॉलेज में टेंट लगाकर परीक्षा कराई गई। वहीं, शहर के तिलक इंटर कॉलेज में दो कमरों में जमीन पर दरी बिछाकर परीक्षा हो रही थी।  कृषि इंटर कॉलेज में क्षमता से 190 ज्यादा परीक्षार्थी पहुंचे तो मैदान में टेंट लगवाया गया और टाटपट्टी बिछाकर परीक्षा दिलायीा। इसी तरह तिलक इंटर कॉलेज में दो कमरों में डेढ़ सौ परीक्षार्थियों को टाटपट्टी बिछाकर जमीन पर बैठाया गया। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. हरिओम मिश्र ने बताया कि साढ़े पांच सौ परीक्षार्थियों को ही बैठाने के लिए फर्नीचर का बंदोबस्त है, यह बात पहले ही डीआईओएस को बता दी थी, उसके बाद भी अतिरिक्त परीक्षार्थी आवंटित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed