फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Everything from employee attendance to vehicle GPS records will be examined.

Bareilly News: कर्मचारियों की उपस्थिति से लेकर वाहनों के जीपीएस रिकाॅर्ड की होगी पड़ताल

Sun, 01 Nov 2026 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Everything from employee attendance to vehicle GPS records will be examined.
बरेली। नगर निगम में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था में कथित अनियमितताओं की शिकायत शासन तक पहुंच गई है। निर्दलीय पार्षद जयप्रकाश राजपूत की शिकायत पर विशेष सचिव नवनीत सिंह चहल की तरफ से मामले की जांच के लिए निगम को पत्र भेजा गया है। इसमें कर्मचारियों की वास्तविक तैनाती, उपस्थिति व कूड़ा उठाने वाले वाहनों के जीपीएस रिकॉर्ड की पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पार्षद ने शिकायत में बताया है कि 11 सितंबर को नगर आयुक्त ने उन्हें वार्ड 64 में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था बंद कराने की जानकारी दी थी। इसके बावजूद अगले ही दिन वही वाहन वार्ड में कूड़ा उठाते मिले। ऐसे में सवाल उठाया गया है कि व्यवस्था बंद करने के निर्देश के बाद किसकी अनुमति से वाहन दोबारा संचालित किए गए।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार वार्ड में करीब 1806 घरों से कूड़ा कलेक्शन का दावा किया जा रहा है। सफाई नायक के मुताबिक, प्रत्येक 200 घरों पर एक कर्मचारी की तैनाती है। इस हिसाब से नौ कर्मचारी, एक सुपरवाइजर व एक चालक समेत कुल 11 लोगों की व्यवस्था दिखाई जा रही है। पार्षद ने कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति व कार्य निस्तारण पर सवाल उठाए हैं। नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed