फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Every year, 4,000 people are affected by hypertension.

Bareilly News: हर साल हाइपरटेंशन की चपेट में आ रहे चार हजार लोग

Sun, 17 May 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Every year, 4,000 people are affected by hypertension.
बरेली। अव्यवस्थित जीवनशैली, खानपान की बदलती आदतों और शारीरिक गतिविधि में कमी से लोग हाइपरटेंशन की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल स्थित नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (एनीसीडी) क्लीनिक में प्रतिवर्ष 25 हजार लोगों की जांच में चार हजार पीड़ित मिल रहे हैं। विशेषज्ञों ने समय पर जांच और इलाज न होने पर हालत गंभीर होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

क्लीनिक प्रभारी डॉ. मयंक के मुताबिक, पहले यह बीमारी 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को होती थी, लेकिन अब 30-40 वर्ष आयुवर्ग के लोग भी चपेट में आ रहे हैं। काफी समय तक तनाव, जंक फूड के सेवन, नमक और तेल की अधिक मात्रा, धूम्रपान और शराब की लत इसके प्रमुख कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

हाइपरटेंशन का इलाज लंबे समय तक चलता है। दवा शुरू होने के बाद खुद को ठीक महसूस कर कई मरीज दवा बंद कर देते हैं, जिससे खतरा बढ़ जाता है। मरीजों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित जांच कराने के साथ ही दवाएं लेनी चाहिए। समय से इलाज न होने पर हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, किडनी फेलियर, आंखों की रोशनी प्रभावित होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed