{"_id":"60cf8dad8ebc3e67110a3a4a","slug":"every-time-it-is-built-it-is-not-dropped-on-the-list-of-dilapidated-buildings-bareilly-news-bly450275216","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बार बनती है जर्जर भवनों की सूची पर गिराए नहीं जाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बार बनती है जर्जर भवनों की सूची पर गिराए नहीं जाते
विज्ञापन
बरेली नगर निगम
बरेली। नगर निगम हर साल बारिश से पहले जर्जर भवनों की सूची तैयार करता है, लेकिन भवन गिराए नहीं जाते। इससे खतरा बरकरार रहता है। इस साल भी 170 मकानों की सूची जारी की गई है। इधर, पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने से इन मकानों के गिरने की आशंका बढ़ गई है।
नगर निगम जर्जर मकानों की सूची जारी कर भूल जाता है। जर्जर भवनों को न तो गिराया जाता है और न ही उन्हें खाली कराया जाता है। कई बार शहर में जर्जर मकान हादसे का कारण भी बन चुके हैं। इस बार निगम ने 173 मकानों की सूची बनाकर नोटिस जारी किए हैं। ये सभी भवन बेहद गिरताऊ हालत में हैं।
पिछले महीने यास तूफान का अलर्ट जारी होने पर भी जर्जर भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। शहर के कालीबाड़ी, पुराना शहर, कुतुबखाना आदि मोहल्लों में कई ऐसे जर्जर भवन हैं, जो कब धराशाई हो जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता। इस बाबत मुख्य अभियंता बीके सिंह का कहना है कि जर्जर भवनों को चिह्नित कर नोटिस जारी कर उन्हें खाली करने के लिए भवन स्वामियों से कहा जा रहा है। बता दें कि वर्ष 2017-18 में नगर निगम ने शहर में जर्जर भवनों की पहचान के लिए अभियान चलाया था। चारों जोन में करीब 170 भवन जर्जर मिले थे।