{"_id":"5ecec4be8ebc3e909a686913","slug":"every-needy-will-get-employment-and-ration-card-bareilly-news-bly407207425","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर जरूरतमंद को मिलेगा रोजगार और राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जरूरतमंद को मिलेगा रोजगार और राशन कार्ड
विज्ञापन
डीएम से बातचीत करते प्रभारी मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए निर्देश, डीएम की जिम्मेदारी तय की
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटरों, कोविड वार्ड में भर्ती लोगों को खराब खाना देने के मामले में कार्रवाई करने को कहा
बरेली। एक बार फिर प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अफसरों से रूबरू हुए। उन्होंने डीएम को निर्देश दिया कि क्वारंटीन सेंटरों और कोविड वार्ड में भर्ती लोगों को खराब खाना देने के मामले में जिम्मेदारों की वह खुद जवाबदेही सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी साफ किया कि बाहर से आने वाले सभी प्रवासियों की निगरानी सुदृढ़ ढंग से करने के साथ ही उन्हें राशन और रोजगार देने में लापरवाही न बरती जाए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि डीएम और सीएमओ खुद नियमित तौर पर यह समीक्षा करें कि क्वारंटीन सेंटरों और कोविड वार्ड में भर्ती लोगों को सारी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। कम्युनिटी किचन के खाने की गुणवत्ता की नियमित जांच हो। प्रवासी मजदूरों के पास राशन कार्ड नहीं है, लिहाजा उन्हें राशन किट दी जाए। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का निदान किया जाए।
विज्ञापन
बाजार-दफ्तरों में दो गज की दूरी का पालन हो
प्रभारी मंत्री ने डीएम को यह भी निर्देश दिया कि बाजार और प्रशासनिक कार्यालयों में दो गज की दूरी का पालन हर हालत में सुनिश्चित हो और इसकी नियमित तौर पर समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सघन पेट्रोलिंग करें, ताकि सुरक्षा का कोई क्रम न टूटे। औद्योगिक इलाकों को सैनिटाइज कराएं। नगर निगम क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था बेहतर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज में सफाई की समस्या का निदान कराएं
प्रभारी मंत्री ने नवाबगंज नगर पालिका में साफ-सफाई की समस्याओं पर भी डीएम को अपने स्तर से निदान कराने और जिले में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र व आय व निवास प्रमाण पत्र बनाने के काम को सही ढंग से शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 16 जून को वह दोबारा इन प्रकरणों के साथ बरेली में चल रही और लंबित विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटरों, कोविड वार्ड में भर्ती लोगों को खराब खाना देने के मामले में कार्रवाई करने को कहा बरेली। एक बार फिर प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अफसरों से रूबरू हुए। उन्होंने डीएम को निर्देश दिया कि क्वारंटीन सेंटरों और कोविड वार्ड में भर्ती लोगों को खराब खाना देने के मामले में जिम्मेदारों की वह खुद जवाबदेही सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी साफ किया कि बाहर से आने वाले सभी प्रवासियों की निगरानी सुदृढ़ ढंग से करने के साथ ही उन्हें राशन और रोजगार देने में लापरवाही न बरती जाए।