फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Even after the farmers protest is over trains are not arriving on time

नहीं सुधरी ट्रेनों की चाल: विशेष गाड़ियों का भी बुरा हाल, किसान आंदोलन खत्म होने के बाद भी समय सारणी बेपटरी

Fri, 24 May 2024 08:10 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 May 2024 08:10 AM IST
सार

किसान आंदोलन के कारण एक महीने तक ट्रेनों की समय सारणी बेपटरी हो गई थी। पंजाब और जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जा रहा था। एक महीने के बाद 20 मई को किसान आंदोलन समाप्त हो गया, लेकिन ट्रेनों की चाल में कोई सुधार नहीं हुआ।

विज्ञापन
Even after the farmers protest is over trains are not arriving on time
नहीं सुधरी ट्रेनों की चाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के शम्भू बॉर्डर पर किसान आंदोलन खत्म होने के बाद भी ट्रेनों की चाल में सुधार नहीं हो रहा है। ट्रेनें अब भी भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को 12-13 घंटे तक इंतजार करा रही हैं। जम्मू की ओर से आने वाली ट्रेनों की समय सारणी ज्यादा बिगड़ रही है। विशेष ट्रेनों का भी बुरा हाल है।

विज्ञापन

किसान आंदोलन के कारण एक महीने तक ट्रेनों की समय सारणी बेपटरी हो गई थी। पंजाब और जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जा रहा था। एक महीने के बाद 20 मई को किसान आंदोलन समाप्त हो गया, लेकिन ट्रेनों की चाल में कोई सुधार नहीं हुआ। बुधवार और गुरुवार को 20 से ज्यादा ट्रेनों ने यात्रियों को इंतजार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें आईं देरी से
15098 अमरनाथ एक्सप्रेस 12 घंटे, 05655 जम्मूतवी-गुवाहटी विशेष ट्रेन 13 घंटे, 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस 11 घंटे, 15120 देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस, 05006 अमृतसर-गोरखपुर विशेष ट्रेन पांच घंटे, 05301 मऊ-आनंद विहार विशेष ट्रेन छह घंटे, 04009 जोगबनी-आनंद विहार विशेष ट्रेन चार घंटे, 04067 दरभंगा-दिल्ली जंक्शन विशेष ट्रेन 10 घंटे, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस दो घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस दो घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, 15910 अवध असम एक्सप्रेस एक घंटे, 04312 देहरादून-हावड़ा विशेष ट्रेन दो घंटे, 12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस दो घंटे, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस , 12340 लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट, 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस भी एक-एक घंटे की देरी से बरेली आईं।

विज्ञापन

रसुइया और पितांबरपुर के बीच ओएचई लाइन फेल, आउटर पर रोकी गई त्रिवेणी एक्सप्रेस
तकनीकी कारणों से ओएचई लाइन फेल होने के कारण त्रिवेणी एक्सप्रेस को आउटर पर 45 मिनट तक रोकना पड़ा। इसके पीछे आ रहीं राज्यरानी, कोलकाता और अवध-असम एक्सप्रेस भी प्रभावित हुईं। बृहस्पतिवार को 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 11:10 बजे बरेली सिटी स्टेशन पर पहुंची थी। यहां से चलने के बाद ट्रेन जंक्शन आ रही थी। इसी दौरान रसुइया और पितांबरपुर स्टेशन के बीच किसी तकनीकी कारण से ओएचई लाइन में आपूर्ति ठप हो गई। इससे त्रिवेणी एक्सप्रेस को आउटर पर रोक दिया गया। इसके पीछे आ रही 22454 मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस और 15910 अवध असम एक्सप्रेस भी प्रभावित हो गई। 30 मिनट के बाद ओएचई लाइन की तकनीकी खराबी दूर करने के बाद आपूर्ति चालू की जा सकी। इसके बाद इन ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। एक मालगाड़ी को भी एक घंटे तक कैंट स्टेशन पर रोकना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed