फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Even after the court order, the measurement was not done, people had to run to the tehsil.

Bareilly News: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हुई पैमाइश, लगानी पड़ रही तहसील की दौड़

Sun, 05 Oct 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Even after the court order, the measurement was not done, people had to run to the tehsil.
संपूर्ण समाधान दिवस में चकमार्ग पर कब्जे से लेकर राजस्वकर्मियों की लापरवाही से जुड़े कई मामले आए
विज्ञापन

बरेली। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई हुई। इसमें चकमार्ग पर कब्जा से लेकर राजस्वकर्मियों की लापरवाही से जुड़े कई मामले आए। मोहनपुर के राम औतार ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद पैमाइश नहीं हुई है। वह दो साल से तहसील की दौड़ लगा रहे हैं।
सदर तहसील में मोहनपुर के राम औतार ने एसडीएम को बताया कि वह दूसरी बार संपूर्ण समाधान दिवस में आए हैं। इससे पहले उन्होंने 19 जुलाई को शिकायत की थी, जिसमें कार्रवाई शून्य रही। उन्होंने बताया कि सिंघाई मुरावान गांव के गाटा-116 पर उनकी जमीन है। 27 सितंबर 2023 को उनका नाम खतौनी में दर्ज हुआ। कोर्ट के आदेश के बाद भी उनके चक की पैमाइश नहीं हुई है। इसके लिए वह दो साल से लेखपाल-कानूनगो के पीछे दौड़ रहे हैं। म्यूड़ी रानी मेवा कुंवर गांव के गजेंद्र कुमार चकमार्ग पर कब्जा होने की शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि कुंवरसेन गांव में उनके खेत से नवल के खेत किनारे चकमार्ग है, जो तालाब के आगे कब्जा हो गया है। रास्ता न होने से खेत पर आवागमन करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

हैदराबाद उर्फ खड़ौआ गांव के ऐसे ही प्रताप शंकर एसडीएम सदर कोर्ट से 2023 में पारित आदेश का अनुपालन कराने की पैरवी में जुटे हैं। यह आदेश 28 जुलाई 2023 में पारित हुआ था। उन्होंने बताया कि इस आदेश के क्रम में हिस्सा बंटवारा के लिए एसडीएम सदर के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन लेखपाल ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है। जिससे उनका हिस्सा बंटवारा नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बाधित अवधि की मिले अतिरिक्त इंटरनेट सेवा
होली चौक जाटवपुरा के सतपाल सिंह ने सेवा प्रदाता संचार कंपनियों की तरफ से बाधित इंटरनेट समय का डाटा वापस दिलाने की मांग की। उन्होंने एसडीएम सदर को बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था की दृष्टि से प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद करा दी। बाधित सेवा अवधि का अतिरिक्त समय बढ़ाकर इसका लाभ उपभोक्ता को दिलाया जाए या फिर इस अवधि को उपभोक्ताओं से पूर्व में ली गई धनराशि का अगले रिचार्ज में समायोजन हो।


--
समाधान दिवस में प्राप्त हुईं शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश जारी किए गए हैं। प्रत्येक पीड़ित की समस्या का निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण हो, ताकि उसे बार-बार परेशान न होना पड़े। इसके लिए निस्तारित शिकायत का फीडबैक भी ले रहे हैं। - प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed