{"_id":"69920a5ce18fd2167809a289","slug":"even-after-bookings-for-special-trains-have-started-the-pressure-on-regular-trains-is-not-reducing-bareilly-news-c-4-vns1074-827191-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विशेष ट्रेनों में बुकिंग शुरू होने के बाद भी नियमित पर कम नहीं हो रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विशेष ट्रेनों में बुकिंग शुरू होने के बाद भी नियमित पर कम नहीं हो रहा दबाव
Sun, 15 Feb 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
निरस्त चल रहीं 38 ट्रेनों में भी टिकट बुकिंग, विशेष गाड़ियों को तवज्जो नहीं दे रहे लोग
बरेली। होली से पहले रेलवे अब तक बरेली होते हुए 20 विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। आठ विशेष गाड़ियों के फेरों में विस्तार भी किया गया है। सभी विशेष गाड़ियों में टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है।
28 फरवरी तक निरस्त चल रहीं 38 नियमित ट्रेनों में भी बुकिंग शुरू हो चुकी है। लेकिन विशेष गाड़ियाें में टिकट बुकिंग की स्थिति बेहद खराब है। एक ओर किसी भी नियमित गाड़ी में मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा, दूसरी ओर विशेष गाड़ियों में हजारों की संख्या में सीटें खाली हैं।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वांचल जाने-आने वाली ज्यादातर नियमित ट्रेनें नो रूम हो गई हैं। निरस्त चल रहीं जिन 38 नियमित ट्रेनों का संचालन मार्च के पहले सप्ताह शुरू होना है उनमें भी वेटिंग लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन
किसी भी गाड़ी की स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। कुछ गाड़ियों की एसी प्रथम श्रेणी में सीटों की संख्या सीमित है।
-- -- -- -
मार्च में मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड में तीन मेगा ब्लॉक
मार्च में मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड में तीन मेगा ब्लाॅक प्रस्तावित हैं। इस दौरान पटरियों, सिग्नल, यार्ड आदि की मरम्मत के काम किए जाएंगे। मेगा ब्लॉक होली के बाद स्वीकृत होने की बात कही जा रही है। एक मेगा ब्लॉक रोजा-सीतापुर रेलखंड में भी लिया जाना है। मेगा ब्लॉक के दौरान मध्य मार्च से बरेली होकर गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। इन गाड़ियों को निरस्त, आंशिक निरस्त और रूट परिवर्तित किया जाएगा।