{"_id":"6286aa3542844744d54235f4","slug":"eve-teasing-with-student-bareilly-news-bly485452358","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से सरेराह छेड़छाड़, उठा ले जाने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से सरेराह छेड़छाड़, उठा ले जाने की दी धमकी
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में दो शोहदों ने छात्रा का सरेराह हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा की मां ने विरोध किया तो धमकी दी कि स्कूल जाते वक्त छात्रा को उठा ले जाएंगे। शोरशराबा सुनकर इकट्ठी हुईं आसपास की महिलाओं ने दोनों शोहदों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। बाद में खींचकर थाने ले गईं और पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि रेलवे कॉलोनी में रहने वाले इकबाल उर्फ काले और उसका भाई अजुद्दीन उर्फ चेटा आए दिन शराब पीकर हंगामा करते हैं। दो दिन पहले भी दोनों छात्रा से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर गाली गलौज की। बाद में कॉलोनी के कुछ लोगों ने मामला रफा-दफा करा दिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार को दोनों ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। इज्जतनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।