फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ethanol-filled tanker overturns at dangerous turn of highway

हाईवे के खतरनाक मोड़ पर पलटा इथेनॉल भरा टैंकर

Fri, 09 Apr 2021 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ethanol-filled tanker overturns at dangerous turn of highway
ट्रक पलटने के दौरान थमा रहा यातायात। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

फरीदपुर में निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास हुई घटना, काफी इथेनॉल जमीन पर बह गया

विज्ञापन
फरीदपुर। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर में निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास इथेनॉल से भरा टैंकर पलट गया और इससे वहां जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर टैंकर को सीधा कराकर हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया गया। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया।

बुधवार रात करीब साढ़े तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर इथेनॉल लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन टोल प्लाजा से पहले गांव जेड़ के पास पलट गया। टैंकर पलटने से उसमें भरा इथेनॉल जमीन पर बहने लगा और पूरे क्षेत्र में उसकी बदबू फैल गई। सूचना पर फरीदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि यह टैंकर बिजनौर से मुरादाबाद लखनऊ होते हुए इथेनॉल लेकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के झारखंड डिपो जा रहा था। इस हादसे के बाद मौके पर जाम भी लग गया तो पुलिस ने टैंकर सीधा कराकर आवागमन सुचारु कराया। साथ ही इसकी जानकारी आबकारी विभाग को भी दी। बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर टैंकर में भरे इथेनॉल की मात्रा की जांच कराई। इंस्पेक्टर फरीदपुर एसके पचौरी ने बताया कि टैंकर निर्धारित रूट पर जा रहा था। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed