फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ethanol factory explosion worker dies

एथेनॉल फैक्टरी प्रकरण: धमाके में झुलसे मजदूर ने दम तोड़ा, निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार

Sun, 13 Apr 2025 10:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 13 Apr 2025 10:19 AM IST
सार

एथेनॉल फैक्टरी में सोमवार को फर्मेंटेशन टैंक में विस्फोट के बाद आग लग गई थी। जिससे दो मजदूर झुलस गए थे। इनमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
Ethanol factory explosion worker dies
धमाके से 400 मीटर दूर जाकर गिरा था कैप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर स्थित एथेनॉल फैक्टरी में ओवरहीटिंग के बाद हुए धमाके में घायल मजदूर आदेश यादव की पांचवें दिन मौत हो गई। स्थानीय निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

विज्ञापन


जिंदल ग्रुप की नवनिर्मित एथेनॉल फैक्टरी में सोमवार को फर्मेंटेशन टैंक में विस्फोट के बाद आग लग गई थी। टैंक की कैप करीब चार सौ मीटर दूर खेत में गिरी थी। आग लगने से थाना अलीगंज के गांव पड़री निवासी श्रमिक आदेश यादव व चंद्रेश बुरी तरह झुलस गए थे। उनको इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आदेश यादव (28) की सोमवार रात मौत हो गई।
विज्ञापन


आदेश के परिवार में पत्नी मीरा देवी, 10 वर्षीय बेटी निधि और आठ वर्ष की आयशा के साथ सात वर्ष का बेटा अभिषेक व चार वर्ष का यश है। पोस्टमॉर्टम के बाद गांव में आदेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार ने कोई कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। चर्चा है कि फैक्टरी प्रबंधन ने आदेश के आश्रितों को 17 लाख रुपये का मुआवजा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed