फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Erosion control project damaged; villagers angry.

Bareilly News: कटान निरोधक परियोजना हुई क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में गुस्सा

Wed, 30 Sep 2026 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Erosion control project damaged; villagers angry.
फरीदपुर। गोविंदपुर गांव में रामगंगा नदी का कटान जारी है। कटान की गंभीर स्थिति को देखते हुए समस्त ग्रामवासियों ने एसडीएम विदुषी सिंह को ज्ञापन सौंपकर तत्काल नदी किनारे पत्थर का बांध बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कटान निरोधक परियोजना के क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीण राजन ने सिंचाई व बाढ़ खंड विभाग की कार्यशैली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि विभाग की घोर लापरवाही के कारण हर साल नदी पर बनाए जाने वाले कच्चे बांध पानी का दबाव नहीं झेल पाते और कट जाते हैं। यदि विभाग समय रहते पक्के और मजबूत इंतजाम करे, तो हर साल होने वाली इस तबाही से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

--
बाढ़ से पचौमी-शाहपुर बनियान मार्ग ठप
फरीदपुर। सैदापुर गांव में बहगुल नदी में आई बाढ़ का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण पचौमी से शाहपुर बनियान को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो चुका है। इससे 15 हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि क्षेत्र का सर्वे कराकर नष्ट फसल का मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बांध बनवाने की बात पर कहा कि बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी जाएगी और बाढ़ से बचाव के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed