फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Entry of vehicles onto the dilapidated bridge is prohibited.

Bareilly News: जर्जर पुल पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Wed, 30 Sep 2026 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Entry of vehicles onto the dilapidated bridge is prohibited.
नवाबगंज। बरखेड़ा मार्ग पर अधकटा रब्बनी बेगम और दलेलनगर गांव के बीच अप्सरा नदी पर बने सैकड़ों साल पुराने पुल में बाढ़ के कारण दरार आ गई है, जिसके बाद प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब केवल पैदल राहगीर ही पुल से गुजर सकेंगे। इसके लिए पुल पर पैदल आने जाने के लिए दीवार का निर्माण शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि नदी में जलभराव के कारण निरीक्षण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एई प्रदीप गंगवार ने बताया कि पुल जर्जर हालत में है। दरारें लगातार बढ़ रही हैं। नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण निरीक्षण नहीं हो पा रहा है। एसडीएम सचिन यादव ने कहा कि नदी में जलस्तर कम होने पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed