{"_id":"690e5bd4311b7940fe024af2","slug":"entered-the-house-and-molested-broke-the-head-on-protest-referred-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104461-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर में घुसकर छेड़खानी, विरोध पर सिर फोड़ा, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर में घुसकर छेड़खानी, विरोध पर सिर फोड़ा, रेफर
विज्ञापन
नवाबगंज। घर में अकेली काम कर रही युवती से एक युवक ने छेड़खानी कर दी। इसके विरोध पर उसने युवती का सिर फोड़ दिया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की तहरीर पीड़िता की मां ने थाना नवाबगंज में दी है।
पुलिस के अनुसार कस्बे के मोहल्ला में एक विधवा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कि बृहस्पतिवार रात उनकी बेटी अकेले घर में काम कर रही थी। तभी परिचित युवक आकर बेटी से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर बेटी के सिर में धारदार औजार मारकर घायल कर दिया। शोर होने पर आरोपी भाग गया।
इसी बीच आरोपी ने अपने परिजनों को बुलाकर युवती के परिजनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है, जिसमें एक युवती घायल हुई है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
दुकान पर टॉफी लेने गई छात्रा से बुजुर्ग ने की छेड़खानी
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा पांचवीं की 11 वर्षीय छात्रा ने स्कूल के पास परचून की दुकान चलाने वाले 70 वर्षीय वृद्ध पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। सीओ आंवला नितिन कुमार ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की, जिसके बाद शुक्रवार को आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छात्रा अनुसूचित जाति वर्ग की है। छात्रा के पिता की शिकायत पर सीओ आंवला मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर पूछताछ की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--
किशोरी से रिश्ते के चाचा ने की छेड़खानी
फरीदपुर। रिश्ते के चाचा ने 13 वर्षीय भतीजी के अश्लील फोटो खींचकर उसे वायरल करने की धमकी दी। वहीं, गली में उसे पकड़ कर छेड़खानी की। किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय किशोरी के रिश्ते के चाचा ने अश्लील फोटो खींच लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद