फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   entered the house and killed the lactating girl, beat the mother

Bareilly News: घर में घुसकर दुधमुंही बच्ची को मार डाला, मां को पीटा

Sat, 05 Aug 2023 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
entered the house and killed the lactating girl, beat the mother
मूसाझाग के गांव कंडेला में बच्ची की मौत के बाद मौजूद परिजन। संवाद
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कंडेला में जमीन के विवाद में बृहस्पतिवार की रात घर में घुसकर दुधमुंही बच्ची की हत्या कर दी गई। साथ ही उसकी मां को भी बुरी तरह पीटा गया। बच्ची के पिता का आरोप है कि उसका सौतेला भाई, भाभी और भतीजा लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। उन्होंने दोनों पर हमला बोल दिया, जिसमें उसकी बेटी की जान चली गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या में एफआईआर दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

ग्राम कंडेला निवासी नेत्रपाल का कहना है कि वह पांच भाई हैं। इनमें आरोपी दीनदयाल उनका सौतेला भाई है। वह अपने परिवार के साथ अलग रहता है। उसे हिस्से में जमीन भी ज्यादा है। सीओ चकबंदी के यहां जमीन के बंटवारे का मामला विचाराधीन है। इसी जमीन के बंटवारे को लेकर सौतेले भाई से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

नेत्रपाल का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात वह घर पर मौजूद नहीं था। उसके छह बच्चे और पत्नी गीता मौजूद थी। गीता के साथ चारपाई पर उसकी दो माह की बेटी कोमल लेटी थी। रात करीब तीन बजे उसका सौतेला भाई दीनदयाल, उसकी पत्नी द्रोपा और बेटा रोहित घर में लाठी-डंडे लेकर घुस गए। उन्होंने गीता और दुधमुंही बच्ची को बुरी तरह पीटा। मारीपट में बच्ची मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नेत्रपाल की सूचना पर एसओ शिवेंद्र भदौरिया पुलिसकर्मियों के साथ गांव पहुंचे। सीओ शक्ति सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने नेत्रपाल की तहरीर पर दीनदयाल, द्रोपा और रोहित के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पुलिस ने दीनदयाल को थाने बुलाकर बैठा लिया है। हालांकि दीनदयाल खुद को बेकसूर बता रहा है। उसका कहना है कि वह अपनी मां का अकेला बेटा है। नेत्रपाल अपनी मां के चार बेटे हैं। इससे उसके हिस्से में जमीन ज्यादा है। जमीन के लालच में उसको झूठा फंसाया जा रहा है।
पुलिस का दावा- हत्या से पड़ोसी अनजान
एसओ शिवेंद्र भदौरिया ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। नेत्रपाल जिस बच्ची की हत्या का आरोप लगा रहा है। उसे सूखा रोग था। जब पुलिस ने मौके पर छानबीन की तो पड़ोसियों ने भी मारपीट की घटना होने से इन्कार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो सच्चाई सामने आएगी, उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।

मूसाझाग क्षेत्र के गांव कंडेला में बच्ची की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना कराई जा रही है। उसमें जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed