{"_id":"6a4ab061cd34f90d730910b2","slug":"entangled-in-algebra-problems-they-stepped-outside-and-kept-crunching-the-numbers-bareilly-news-c-4-bly1053-918928-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीजगणित के सवालों में उलझे, बाहर निकलकर लगाते रहे अंकों का गुणा-गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीजगणित के सवालों में उलझे, बाहर निकलकर लगाते रहे अंकों का गुणा-गणित
Mon, 06 Jul 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
बरेली। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित निशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन रविवार को हुआ। एकमात्र केंद्र मौलाना आजाद इंटर कॉलेज को बनाया गया था। यहां पंजीकृत 572 में से 387 यानी 67.65 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने त्रिकोणमिति व बीजगणित के सवालों को काफी मुश्किल बताया। हालांकि, नकारात्मक मार्किंग नहीं होने से ज्यादातर अभ्यर्थियों ने सभी प्रश्नों को हर करने का प्रयास किया है।
ईडब्ल्यूएस कोटे के विद्यार्थियों के लिए है सुविधा
आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) कोटे के विद्यार्थियों को प्रदेश के छह शहरों गोरखपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, हापुड़, मेरठ में निशुल्क आवासीय कोचिंग की सुविधा दी जाती है। इसमें प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई है। अभ्यर्थियों ने कहा कि यह सुविधा उनके लिए काफी उपयोगी है, क्योंकि दिल्ली या प्रयागराज में रहकर महंगी कोचिंग करना उनके लिए संभव नहीं है। ऐसे में यही रास्ता है जो उन्हें उनके सिविल सेवा के सपने के करीब ले जा सकता है।
विद्यार्थी बोले- गणित के प्रश्न रहे मुश्किल
गणित के प्रश्न काफी मुश्किल रहे। हालांकि, नकारात्मक मार्किंग नहीं होने से मैंने अधिकतर प्रश्नों को हल करने की कोशिश की है। - विनय कुमार, बीसलपुर
पहले से प्रतियाेगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हूं, इसलिए यह प्रश्नपत्र आसान रहा। यदि इसमें अवसर मिला तो आगे की राह खुल जाएगी। - अरविंद, आंवला
त्रिकोणमिति व बीजगणित के प्रश्न मुश्किल रहे। जीएस के प्रश्न सामान्य से कठिन रहे, लेकिन अधिकतर प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है। - दीपक, बीसलपुर
सामान्य ज्ञान व गणित के प्रश्न कठिन रहे, लेकिन अधिकतर प्रश्न हल करने का प्रयास किया है। अधिक स्कोर कर मेरिट में आने का लक्ष्य है। - शाहिद, नवाबगंज