{"_id":"56e86d754f1c1b2b488b4591","slug":"english-first-paper-leaked","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी का प्रथम प्रश्नपत्र भी लीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी का प्रथम प्रश्नपत्र भी लीक
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
पेपर लीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरमीडिएट अंग्रेजी का प्रथम प्रश्नपत्र भी मंगलवार को लीक हो गया। सूचना मिलने पर एडीआईओएस आरके सिंह आदर्श कन्या इंटर कॉलेज नवदिया झादा में निरीक्षण के लिए पहुंचे लेकिन वहां किसी को नहीं पकड़ा जा सका। पर्चा कहां से आउट हुआ इसकी भी जानकारी नहीं हो सकी।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में पेपर आउट होने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। दूसरी पाली में होने वाला अंग्रेजी का फर्स्ट पेपर भी आउट हो गया। अब तक यह तीसरा प्रश्नपत्र है जो आउट हुआ है। इस बार प्रश्नपत्र की फोटो कापी नहीं बांटी गई बल्कि पर्चे में पूछे गए प्रश्नों को हाथ से लिखकर परीक्षार्थियों तक पहुंचाया गया। अंग्रेजी का पहला पर्चा पचास नंबर का था। इसमें से 25 नंबर के प्रश्न आउट किये गए। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज से पेपर आउट होने की खबर डीआईओएस को भेजी गई थी। हालांकि एडीआईओएस आरके सिंह को जब परीक्षा केंद्र पर भेजा गया तो वहां किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली। उन्होंने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की संख्या और सेंटर पर भेजे गए पर्चों की संख्या का भी मिलान किया सभी आंकड़े दुरुस्त पाए गए।
ये प्रश्न हुए आउट
मर्सी चैप्टर का एक्सप्लेनेशन, ट्रू ब्यूटी चैप्टर का सेंटर आइडिया, गौतम बुद्ध चैप्टर से भी वही प्रश्न पूछा गया, जो कागज में लिखकर आउट किया गया। ऐसे तमाम प्रश्न थे जिन्हें कागज पर लिखकर आउट किया गया है। कुल मिलाकर 25 नंबर का पेपर लीक माना जा रहा है।
विज्ञापन
डीआईओएस ने माना आदर्श इंटर कॉलेज संदिग्ध
बरेली। डीआईओएस भी मान रहे हैं कि आदर्श कन्या इंटर कॉलेज संदिग्ध है। परीक्षा की शुरुआत में ही वह यहां निरीक्षण के लिए पहुंचे थे तो संबंधित विषय की परीक्षा का शिक्षक ड्यूटी करते हुए मिला था। यहां बिना पंजीकरण के 200 परीक्षार्थी भी पाए गए थे। डीआईओएस ने बताया कि पिछले निरीक्षण में भी उन्हें यहां कुछ गड़बड़ लगा था। इस केंद्र पर नकल कराने का प्रयास हो रहा है, लेकिन यहां से पेपर आउट हुआ या नहीं कुछ कह पाना कठिन है। हां कहीं न कहीं पेपर जरूर आउट किया जा रहा है। भ्रमित करने के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्रों के नाम लिए जाते हैं, जिससे हम उस जगह पर न पहुंच पाएं, जहां से पेपर आउट हो रहा है।
कटोरी देवी इंटर कॉलेज में नकलची पकड़ा गया
बरेली। इंटरमीडिएट अंग्रेजी के पेपर के दौरान रामपाल कटोरी देवी इंटर कॉलेज बल्लिया में सचल दल ने एक नकलची पकड़ा। इसके अलावा एडीआईओएस आरके सिंह ने एसएन द्विवेदी इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान देखा कि अंग्रेजी के ही शिक्षक सहायक केंद्र व्यवस्थापक के रूप में ड्यूटी कर रहे थे। एडीआईओएस ने उन्हें परीक्षा से तुरंत हटा दिया। केन्द्र पर सीटिंग प्लान भी गड़बड़ मिला। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक को फटकार लगाई गई और सीटिंग प्लान ठीक कराने के निर्देश दिये गए।