{"_id":"69f3ae8ebacd481e810ebff3","slug":"english-computer-and-history-improved-the-math-of-marks-bareilly-news-c-4-bly1053-874834-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अंग्रेजी, कंप्यूटर और इतिहास ने सुधारा अंकों का गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अंग्रेजी, कंप्यूटर और इतिहास ने सुधारा अंकों का गणित
Fri, 01 May 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 01 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से बृहस्पतिवार को घोषित आईएससी (12वीं) और आईसीएसई (10वीं) के परीक्षा परिणामों में इस बार दिलचस्प रुझान देखने को मिला है। बरेली के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो स्पष्ट होता है कि उनके ओवरऑल रिजल्ट को बेहतर बनाने में कंप्यूटर, अंग्रेजी, इतिहास और गणित जैसे विषयों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि, विज्ञान और हिंदी जैसे विषयों में छात्रों को कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा।
जिन छात्र-छात्राओं ने कंप्यूटर और इतिहास जैसे विषयों का चयन किया था, उनके अंक अन्य विषयों के मुकाबले काफी बेहतर रहे। उदाहरण के तौर पर 10वीं की छात्रा प्राजना पाराशर ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर मंडल में टॉप किया है। इन्होंने कंप्यूटर, अंग्रेजी, हिंदी और गणित जैसे प्रमुख विषयों में पूरे 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हालांकि, उन्होंने विज्ञान में भी 99 अंक हासिल किए हैं जो उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है। सामान्य स्तर पर देखा जाए तो विज्ञान में विद्यार्थियों को औसत अंक ही मिल सके।
इसी प्रकार 12वीं कक्षा के परिणामों में भी कंप्यूटर साइंस और इतिहास जैसे विषयों का बोलबाला रहा। इन विषयों के नंबरों ने कई छात्रों की मेरिट सूची में स्थान पक्का करने में मदद की। इसके विपरीत, इस बार हिंदी विषय में कुछ विद्यार्थियों के अंक उम्मीद से कम रहे, जिसने उनके ओवरऑल परिणाम को थोड़ा प्रभावित किया।