{"_id":"6a5007e4aeb111dd660e3c7b","slug":"engineering-counseling-second-phase-begins-today-bareilly-news-c-4-bly1053-921923-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंजीनियरिंग के दूसरे चरण की काउंसलिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंजीनियरिंग के दूसरे चरण की काउंसलिंग आज से
Fri, 10 Jul 2026 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार से बीटेक, बीटेक लेटरल एंट्री और स्नातक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। इससे पहले प्रथम चरण की काउंसलिंग 22 जून को इंजीनियरिंग विभाग में हुई थी। इंजीनियरिंग में स्पेशल एंट्री वाले प्रवेशार्थियों की दूसरे चरण की काउंसलिंग कल से होगी। यूपीटीयू में पंजीकरण करा चुके प्रवेशार्थियों को भी स्टेट रैंक के अनुसार प्रवेश का मौका मिलेगा।
इंजीनियरिंग में बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की पचास फीसदी सीटें भर चुकी हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में भी करीब 40 फीसदी सीटें भर गई हैं। शेष सीटों पर यूपीटीयू में पंजीकृत प्रवेशार्थियों और 12वीं पास प्रवेशार्थियों को काउंसलिंग का मौका दिया जाएगा। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी को सीट लॉकिंग से पहले पूरे साल की फीस भरनी होगी। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग की डीन अर्चना गुप्ता ने बताया कि इंजीनियरिंग की काउंसलिंग शुक्रवार और बीफार्मा की काउंसलिंग शनिवार से शुरू होगी।बीफार्मा में सीयूईटी के अंकों के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। इंजीनियरिंग और बीफार्मा में बची हुई सीटों पर 12वीं के अंकों के आधार पर काउंसलिंग होगी।
अर्थशास्त्र विभाग में होगी काउंसलिंग
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में काउंसलिंग की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभागाध्यक्ष भोला खान ने बताया कि स्नातक में बीए हेल्थ इकोनॉमिक्स में तीस सीटें हैं। परास्नातक में एमए क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में 40 सीटें और एमए फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स में 20 सीटें निर्धारित हैं। तीनों डिग्री कोर्स में अलग-अलग 70-80 आवेदन आए हैं। भविष्य में एक-दो अर्थशास्त्र के डिग्री कोर्स शुरू किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
बीए में प्रवेश दिलाने के लिए आया छात्रनेता
बरेली। बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को एक युवक तीन महिला अभ्यर्थियों के साथ सेमिनार हॉल पहुंचा और बीए में प्रवेश लेने की जिद करने लगा।प्रवेश समिति के सदस्यों ने पूछताछ की तो पता चला कि एक महिला अभ्यर्थी ने फैशन डिप्लोमा में पंजीकरण कराया था। वह इसे बीए में बदलवाने के लिए आई थी। अन्य दो अभ्यर्थियों का नाम मेरिट में आया था, लेकिन समय पर फीस जमा न करने के कारण उनका मौका निकल गया था। युवक ने खुद को छात्रनेता बताया। हंगामा करने पर प्रवेश समिति के सदस्यों ने उसे समझाया, जिसके बाद वह वहां से चला गया। चीफ प्रॉक्टर इंदीवर सिंह ने बताया कि युवक कुछ अन्य लड़कों के साथ आया था, लेकिन प्रॉक्टोरियल टीम के पहुंचने से पहले ही वह चला गया। संवाद