{"_id":"67f35ffc0ad77d98960af8eb","slug":"engineer-husband-makes-video-of-unnatural-physical-relationship-victim-wife-files-complaint-in-bareilly-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अप्राकृतिक संबंध बनाकर वीडियो बनाता है इंजीनियर पति, पीड़ित पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अप्राकृतिक संबंध बनाकर वीडियो बनाता है इंजीनियर पति, पीड़ित पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Mon, 07 Apr 2025 10:48 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Apr 2025 10:48 AM IST
सार
बरेली में एक महिला ने अपने इंजीनियर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : stock.adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में विवाहिता ने अपने इंजीनियर पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके मुताबिक पति दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। पत्नी ने विरोध किया तो उसे भगा दिया। पत्नी किराये पर रहने लगीं तो पति पुलिस लेकर पहुंच गया। पीड़ित महिला ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मलूकपुर निवासी महिला का विवाह 2016 में पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी निवासी इंजीनियर से हुआ था। विवाह के बाद पति और उसके परिजन दस लाख रुपये और कार मांगने लगे। विवाहिता का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर पति अप्राकृतिक संबंध बनाता था और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था। सिगरेट पीकर मुंह पर धुआं छोड़ता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: गायक जुबिन नौटियाल के सुरों ने लूट ली महफिल, स्टार नाइट में जमकर थिरके युवा; तस्वीरें
विज्ञापन
पति ने दहेज नहीं मिलने पर 18 मार्च को उसे घर से निकाल दिया। इंजीनियर पति मोबाइल लोकेशन एप के जरिये उस पर नजर रखता था। सुभाषनगर में महिला किराये पर रह रही थी, तभी पति पुलिस लेकर आया और बीस लाख रुपये व जेवर चोरी करने का आरोप लगाया। मायके वाले भी मदद नहीं कर रहे हैं। किला थाने में महिला की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है।