फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Engine of Punjab going election special train failed before Bareilly

पंजाब जा रही इलेक्शन स्पेशल ट्रेन का इंजन बरेली से पहले फेल

Sun, 13 Feb 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Engine of Punjab going election special train failed before Bareilly
Engine of Punjab going election special train failed before Bareilly
बरेली। लाल फाटक के पास इलेक्शन स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल हो गया। यह ट्रेन सुरक्षा बलों को लेकर पंजाब जा रही थी। इंजन फेल होने पर ड्राइवर काफी देर तक उसे ठीक करने की कोशिश करते रहे। इस दौरान इलेक्शन स्पेशल के पीछे आ रहीं ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोक दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को लगभग 9:40 पर लखनऊ की ओर सेे सुरक्षा बलों के जवानों को लेकर आ रही 0287 चुनाव स्पेशल ट्रेन का इंजन बरेली जंक्शन और लाल फाटक के बीच में फेल हो गया। इस ट्रेन को जंक्शन से रन थ्रू का सिग्नल दिया गया था। काफी देर तक ट्रेन के चालक और सह चालक इंजन की खराबी दूर करने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और दूसरा इंजन मांगा गया। करीब 11:20 बजे दूसरे इंजन से ट्रेन को जंक्शन पर लाया गया। जहां सुरक्षा बलों के जवानों ने खाना खाया। दोपहर 12:45 बजे ट्रेन को पंजाब के लिए रवाना किया गया। इंजन फेल होने के कारण कई ट्रेनों को पितांबरपुर, बिलपुर और कटरा स्टेशन पर रोका गया। कुछ ट्रेनों को अप लाइन की जगह डाउन लाइन से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed