{"_id":"6680a227100c30ba110fa6c4","slug":"encroachment-removal-campaign-postponed-due-to-lack-of-police-force-bareilly-news-c-4-lko1018-430343-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस बल नहीं मिलने से टला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस बल नहीं मिलने से टला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Sun, 30 Jun 2024 05:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शासन के आदेश पर शहर में 20 दिन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को अभियान के सातवें दिन चौकी चौराहे से अय्यूब खां चौराहा होते हुए नावल्टी, महादेव सेतु के नीचे कुतुबखाना बाजार तक चलना था। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने इसका रुट परिवर्तित कर शहर के व्यस्ततम इलाकों में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते को पुलिस बल के साथ जाना था। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक पुलिस बल नहीं मिला। इसके बाद अभियान को अगले दिन के लिए टाल दिया गया। संवाद
विज्ञापन