{"_id":"6779a16b0e3c14f530005cc6","slug":"encroachment-on-the-land-of-nakatiya-river-continues-campaign-will-start-again-to-remove-it-bareilly-news-c-4-bly1015-554583-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नकटिया नदी की जमीन पर कब्जे बरकरार, हटाने के लिए फिर चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नकटिया नदी की जमीन पर कब्जे बरकरार, हटाने के लिए फिर चलेगा अभियान
विज्ञापन
बरेली। नकटिया नदी के किनारे अवैध निर्माण गिराने का अभियान सिर्फ शुक्रवार को चला। एक तरफ के कब्जे हटाए गए। दूसरी तरफ कब्जे बरकरार हैं। शनिवार को कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब बीडीए फिर से अगले सप्ताह से अभियान चलाएगा।
अवैध निर्माण रोकने की जिम्मेदारी बीडीए के पास है। नदी क्षेत्र में कब्जे राजस्व और सिंचाई विभाग को रोकने हैं। बीडीए ने शुक्रवार को अवैध कब्जे हटाने के लिए बुलडोजर चलवाया। बीडीए वीसी मनिकंडन ए शुक्रवार को खुद पहुंचे थे। उन्होंने शनिवार को कहा कि अभियान अभी खत्म नहीं हुआ। टीम शनिवार को सीबीगंज क्षेत्र में अवैध कब्जे की शिकायत पर चली गई थी। इसलिए नकटिया नहीं पहुंची। अब अगले सप्ताह से नदी क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने का अभियान लगातार चलेगा, अब तक जिनके अवैध निर्माण चिह्नित किए गए उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया ताकि रुहेलखंड नहर खंड और खनन विभाग उन लोगों पर कार्रवाई कर सके, जिन्होंने नदी के किनारे जमीन पर मिट्टी का भराव करके प्लाटिंग की तैयारी की है। प्लाटिंग रोकने के लिए मौके पर बीडीए की टीम जेसीबी से खोदाई करा दी है।
हरित पट्टी में मिट्टी पटान करने वाले हो रहे चिह्नित
बरेली। हरित पट्टी में मिट्टी का पटान करने वाले चिह्नित हो रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को नदी क्षेत्र में उन स्थानों का निरीक्षण किया था जहां अवैध निर्माण और मिट्टी का पटान किया गया था। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि अवैध तरीके से पटान करने वाले चिह्नित हो रहे हैं। खनन विभाग भी हरकत में है। अवैध तरीके से पटान करने में लगे पांच ट्रैक्टर ट्राली सीज कराए गए हैं। अब निगरानी रखी जाएगी। कहीं कोई अवैध तरीके से खनन या या पटान कर रहा है तो उस पर कार्रवाई होगी। ब्यूरो