{"_id":"68f2b46876fc65d549027adb","slug":"encroachment-on-cc-road-complainant-wandering-for-justice-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-105194-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीसी रोड पर अतिक्रमण, न्याय के लिए भटक रहा फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीसी रोड पर अतिक्रमण, न्याय के लिए भटक रहा फरियादी
विज्ञापन
पुलिस, राजस्व और विकास विभाग ने एक-दूसरे की जिम्मेदारी बताकर नकारा
भोजीपुरा। गांवों में रास्तों पर अतिक्रमण की बड़ी समस्या बन गई है। पुलिस, राजस्व व विकास विभाग एक-दूसरे विभाग पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।
एक फरियादी एक माह से रास्ते से अतिक्रमण हटाए जाने के लिए दर-दर भटक रहा है। ब्लाॅक क्षेत्र भोजीपुरा के गांव पट्टी बिहारीपुर निवासी आरिफ अंसारी ने बताया कि उसके मकान पर जाने वाले सीसी रोड पर तीन लोगों ने अपने-अपने मकानों के सामने घर में घुसने के लिए सीसी रोड पर सीढ़ियां बना ली हैं। इससे रास्ता संकरा हो गया है। उनकी कार घर तक नहीं पहुंच पाती है। इस मामले में उन्होंने पहले थाना पुलिस से शिकायत की थी। थाना पुलिस ने इसे राजस्व विभाग का मामला बता दिया है।
पीड़ित ने थाना समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी, फिर लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने स्थलीय मुआयना किया। थाना समाधान दिवस के प्रभारी को रिपोर्ट दे दी कि अतिक्रमण हटाने का कार्य विकास विभाग का है। इस तरह पुलिस और विकास विभाग ने भी पल्ला झाड़ लिया है। इस संबंध में बीडीओ भोजीपुरा से मोबाइल फोन पर बात करने का प्रयास किया तो उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। संवाद