{"_id":"66f34fe0d115709ba006a1c4","slug":"employment-fair-tomorrow-in-bareilly-college-direct-recruitment-will-be-done-on-2542-posts-bareilly-news-c-4-lko1018-488286-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली कॉलेज में रोजगार मेला कल, 2,542 पदों पर होगी सीधी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली कॉलेज में रोजगार मेला कल, 2,542 पदों पर होगी सीधी भर्ती
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 2,542 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। मंगलवार को सेमिनार हॉल में प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने कॉलेज के कॅरिअर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल के साथ बैठक की। इसमें अभ्यर्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए।
सेवायोजन विभाग के सहयोग से आयोजित होेने वाले मेले के संबंध में प्राचार्य ने सेल के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी। सेल प्रभारी डॉ. राजीव यादव ने बताया कि मेले में जिले के 18 से 32 वर्ष तक के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए वाणिज्य विभाग के 22 कमरों में तैयारी की जा रही है। परिसर में जगह-जगह पोस्टर लगाए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को भटकना नहीं पड़े। रोजगार प्रदाता कंपनियां तकनीकी ऑपरेटर से लेकर उत्पादन प्रबंधक तक के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। मेले के दिन सुबह 10 बजे से पंजीकरण शुरू होंगे। अभ्यर्थी अपना बायोडाटा जरूर लेकर आएं।
इन पदों पर होगी भर्ती
मेले में मानव संसाधन (एचआर) डिजिटल मार्केटिंग, एडमिशन काउंसलर, सेल्स अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, सुपरवाइजर, रिसेप्शनिस्ट, ग्राहक सेवा अधिकारी, सहायक एकाउंटेंट, कार्यालय कार्यकारी, सेल्स कंसल्टेंट, विधि अधिकारी के लिए स्नातक व परास्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, ऑपरेटर, फील्ड सेल, कार्यालय सहायक, स्टोर सहायक, वेलनेस एडवाइजर, मशीन ऑपरेटर, लेबर, प्लांट टेक्नीशियन, क्लर्क, सिक्योरिटी गार्ड, कार्यालय सहायक, परिचारक के लिए हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई उत्तीर्ण युवा आवेदन कर सकते हैं। इसमें सात हजार से 40,000 प्रतिमाह तक का पैकेज युवाओं को दिया जाएगा। संवाद