{"_id":"66f4b3235e5861971e0aa247","slug":"employment-fair-today-youth-will-be-able-to-register-on-the-spot-bareilly-news-c-4-lko1018-489159-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोजगार मेला आज, मौके पर ही पंजीकरण करा सकेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोजगार मेला आज, मौके पर ही पंजीकरण करा सकेंगे युवा
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को लगने वाले रोजगार मेले में 2,542 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों के लिए युवा मौके पर ही पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें बायोडाटा के साथ योग्यता संबंधी दस्तावेज लाने होंगे।
कॅरिअर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. राजीव यादव ने बताया कि सुबह 10 बजे जिलाधिकारी मेले की शुरुआत करेंगे। इसमें हाईस्कूल से परास्नातक उत्तीर्ण युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। सेवायोजन विभाग के कर्मचारियों के साथ एनएसएस के स्वयंसेवक भी अभ्यर्थियों की सहायता के लिए तैनात रहेंगे। यहां स्टाल पर अभ्यर्थियों की काउंसलिंग भी की जाएगी। मेले में पांच हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है, इसलिए अनुशासन व्यवस्था की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी गई है।
मेले में 48 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को बरेली, पीलीभीत, बदायूं, गुरुग्राम, गौतम बुद्ध नगर, लखनऊ, अलवर, अयोध्या, गोरखपुर, बंगलूरू, पुणे, गुजरात में काम करने का अवसर दिया जाएगा। कंपनियों के प्रतिनिधि सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को महाविद्यालय के नवीन परीक्षा भवन में आयोजित होने वाले समारोह में नियुक्तिपत्र दिए जाएंगेे। इसमें सात हजार से 40,000 रुपये प्रतिमाह तक की नौकरियां दी जाएंगी।