फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Employees run to give new connections, Lines corrected in kalibadi

नया कनेक्शन देने कर्मचारी दौड़े,  कालीबाड़ी में लाइनें हुईं दुरुस्त

Sun, 21 May 2017 01:34 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 21 May 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी रविवार दोपहर बाद बरेली पहुंच रहे हैं, कार्यक्रम कंफर्म होते ही कर्मचारी सड़कों पर दौड़ लगाते दिखे। शाहदाना उपकेंद्र स्टाफ कालीबाड़ी इलाके में नए कनेक्शन देने के लिए आवेदकों का सत्यापन करने पहुंचे, साथ ही लाइनों पर आने वाले पेड़ोें की छंटाई कराई। उधर, दो माह से लंबित नलकूप कनेक्शन भी खबर प्रकाशित होते ही विभाग ने जारी कर दिए।
विज्ञापन

पिछले माह कालीबाड़ी निवासी सौ से ज्यादा गरीबों ने एक किलो वाट का कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किए थे। एसडीओ नकुल रावत ने सभी आवेदन अपने कब्जे में ले लिए और कनेक्शन नहीं दिए। उधर, दलाल नया कनेक्शन दिलाने के नाम पर मंडराने लगे। इससे परेशान लोगों ने वित्त मंत्री कार्यालय में व्यथा सुनाई। तब मंत्री जी के कार्यालय ने लंबित कनेक्शन दिलाने की फार्म पर संस्तुति कर दी। इस पर भी एसडीओ रावत ने कनेक्शन नहीं दिए तो महिलाओं ने हंगामा कर दिया, मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दो सप्ताह तक विभाग ने कोई आवेदन निस्तारित नहीं किया, लेकिन शनिवार दोपहर में अचानक स्टाफ आवेदनों का वेरिफिकेशन करने पहुंच गया और कनेक्शन देने की संस्तुति की। 
विज्ञापन


लाइन दुरुस्त हुईं
कालीबाड़ी क्षेत्र में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल निवासी हैं। इसलिए सीएम उनके निवास पर भी आ सकते हैं, इसलिए विभाग ने आननफानन में सप्लाई लाइनें दुरुस्त कराईं। इससे बिजली सप्लाई कई घंटे गुल रही, हालांकि मौके पर एसडीओ आदि नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलकूपों पर कनेक्शन
पिछले माह से बरेली कालेज, वीरभट्टी और हजियापुर स्थित नए नलकूप बिजली सप्लाई अभाव में रुके हुए थे। यह मुद्दा ‘अमर उजाला’ ने उठाया तब शनिवार को इन तीनों नलकूपों पर कनेक्शन जारी किए गए।


ट्रांसफार्मर ठप, लाइन टूटी
सीएम योगी पीलीभीत बाईपास से होकर आएंगे। इस मार्ग पर जगह-जगह क्रास बिजली लाइनें हैं। शनिवार शाम एक ऊंचे ट्रक से लाइन टूट गई। क्याेंकि क्रास लाइनें मानक अनुरूप नहीं हैं। जगतपुर उपकेंद्र पर दस एमवीए का ट्रांसफार्मर भी अचानक खराब हो गया, जिससे इन दोनों स्थानों से पोषित दर्जनों इलाकों की सप्लाई घंटों सप्लाई गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed