फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Employees cooked chicken in the law department of Bareilly College

चिकन पार्टी पड़ी भारी: बरेली कॉलेज के विधि विभाग में कर्मचारियों ने पकाया मुर्गा, कारण बताओ नोटिस जारी

Sat, 13 Jan 2024 06:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jan 2024 06:52 PM IST
सार

तीन कर्मचारियों ने विधि विभाग में हीटर पर चिकन पकाया था। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने तीनों को रंगेहाथ पकड़ा था। इस मामले में तीनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
Employees cooked chicken in the law department of Bareilly College
chicken - फोटो : istock

विस्तार

बरेली कॉलेज में बीते दिनों तीन कर्मचारी विधि विभाग में चिकन बनाते पकड़े गए थे। इस मामले में तीनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं अब इन्हीं में से एक पर कर्मचारी नेता ने धमकी देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


दरअसल, बुधवार को कॉलेज के विधि विभाग में कर्मचारी हीटर पर मुर्गा पका रहे थे। सूचना मिलने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड वहां पहुंचा। मौके पर देखा तो कर्मचारी मुर्गा बना रहे थे। इसमें दो कर्मचारी अंदर और एक बाहर बैठा हुआ था। 
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारियों को वहां से हटाकर विभाग बंद कर दिया गया था। हालांकि कर्मचारियों का कहना था कि घर में गैस खत्म होने के कारण वह कॉलेज में खाना बना रहा था। इसके बाद बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों ने मुर्गा पार्टी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वे अध्यक्ष को फोन पर धमकी दे रहे हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने कहा कि तीनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed