फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Employee's contract terminated, SDE's suspension decided

Bareilly News: कर्मचारी की संविदा समाप्त, एसडीई का निलंबन तय

Sun, 25 Feb 2024 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Employee's contract terminated, SDE's suspension decided
बरेली। शाहदाना के एसडीई (सब डिविजनल इंजीनियर) गौरव शर्मा ने कनेक्शन जुड़वाने के लिए संविदाकर्मी अरविंद कुमार के जरिये 20 हजार रुपये मांगे थे। उपभोक्ता जब एसडीई से मिला तो उन्होंने कहा था कि जैसा अरविंद कहेंं, वैसा करते जाओ। इसके बाद ही अरविंद ने 20 हजार रुपये मांगे थे। इसी वजह से अरविंद के साथ ही एसडीई को भी मामले में नामजद किया गया है। मामले में कर्मचारी की संविदा समाप्त करते हुए एसडीई के निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता ने बताया कि कर्मचारी की संविदा समाप्त करने के लिए आउटसोर्स कंपनी को लिखा गया है। अधीक्षण अभियंता ने एसडीई पर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए मुख्य अभियंता को रिपोर्ट भेजी है। अब मुख्य अभियंता का पत्र सोमवार को एमडी के यहां जाएगा। एसडीई गौरव शर्मा का निलंबन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन




बिल ठीक नहीं किया
जगतपुर क्षेत्र के पूर्व पार्षद मुशर्रफ अंसारी ने बताया कि वह एसडीई से अपना बिल ठीक कराने के लिए मिले थे, लेकिन उन्होंने टाल दिया था। तब उन्हें चीफ इंजीनियर से मिलना पड़ा। ऐसा लगता है कि शाहदाना में भ्रष्टाचार के चलते ही उन्हें टाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपबीती : 31 दिसंबर से दौड़ा रहे थे अभियंता
मैंने 31 दिसंबर को 1,10,850 रुपये जमा करके ओटीएस में बिल फाइनल कर दिया था। नियमत: मेरी दुकान का कनेक्शन जुड़ सकता था, लेकिन एसडीई ने कह दिया कि संविदाकर्मी से मिलो और उसने 20 हजार रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर मुझे दौड़ाते रहे। अंतत: मुझे विजिलेंस की मदद लेनी पड़ी। -राकेश कुमार, 250 ए, राजीवनगर, गुलाबबाड़ी


कोट

अधीक्षण अभियंता की रिपोर्ट मिल गई है। अब एसडीई पर कार्रवाई के लिए एमडी के पास सोमवार को पत्र भेजा जाएगा। निलंबन की कार्रवाई वहीं से होती है। - रणविजय सिंह, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed