{"_id":"690faf095295c9570601f193","slug":"emphasis-on-completing-pending-nhai-works-and-providing-lighting-bareilly-news-c-4-vns1074-762129-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एनएचएआई के लंबित कार्यों को पूरा कराने और रोशनी के इंतजाम पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एनएचएआई के लंबित कार्यों को पूरा कराने और रोशनी के इंतजाम पर जोर
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटें लगवाने और खराब लाइटों को ठीक कराने के निर्देश
बरेली। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सदस्य (प्रशासन) विशाल चौहान ने बरेली मंडल में संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बरेली-पीलीभीत मार्ग के चौड़ीकरण में आड़े आ रहे पेड़ों को कटवाकर काम शुरू कराने की बात कही। सड़क किनारे लगीं खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने और जरूरत के मुृताबिक उनको बदलवाने के निर्देश दिए।
एनएचएआई के सदस्य प्रशासन ने डीएम से कहा कि मार्गों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता बहुत जरूरी है। अधिकारी अपने स्तर से भी इसकी समीक्षा करें। उन्होंने मंडल के चारों जिलों के डीएम को निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर निर्माण कार्य लंबित हैं, उन्हें बरसात से पहले हर हाल में पूरा करा लें। पीलीभीत डीएम से कहा कि बरेली-पीलीभीत हाईवे के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे पेड़ों को कटवाने के लिए डीएफओ को बुलाकर समस्या निस्तारित करें। जहां सड़क निर्माण पूरा हो चुका है, वहां संबंधित भूमि का म्यूटेशन (दाखिल खारिज) अविलंब कराया जाए। बैठक में बरेली डीएम अविनाश सिंह, पीलीभीत डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, बदायूं डीएम अवनीश राय और शाहजहांपुर के डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। संवाद