फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Emotion management and social skills essential for students: Tiwari

भावनाओं का प्रबंधन और सामाजिक कौशल विद्यार्थियों के लिए आवश्यक : तिवारी

Wed, 08 Oct 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Emotion management and social skills essential for students: Tiwari
आईसीएआर-आईवीआरआई में वैल्यू एडेड कोर्स ज्ञानशाला का शुभारंभ हुआ
विज्ञापन


बरेली। आत्म-जागरूकता, भावनाओं का प्रबंधन, आत्म-प्रेरणा, सहानुभूति और सामाजिक कौशल छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन्हें केवल सैद्धांतिक न मानकर व्यावहारिक जीवन और कार्यस्थल पर सफलता के प्रभावी उपकरण के रूप में लें। ये बातें संयुक्त निदेशक (प्रसार शिक्षा) डॉ. रूपसी तिवारी ने इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईवीआरआई) में सॉफ्ट स्किल्स फॉर पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषय पर वैल्यू एडेड कोर्स ज्ञानशाला के शुभारंभ के दौरान मंगलवार को कहीं।

डॉ. तिवारी ने छात्र-छात्राओं को अपने भावनात्मक व्यवहार और प्रतिक्रियाओं पर चिंतन करने हेतु प्रेरित किया ताकि मानसिक दृढ़ता, आत्म-प्रबंधन, सामाजिक जागरूकता और संबंध प्रबंधन में दक्ष बना जा सके। उन्होंने कहा कि इन कौशलों का विकास न केवल पेशेवर सफलता बल्कि संतुलित जीवन के लिए भी आवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एक अध्ययन के अनुसार किसी व्यक्ति की नौकरी में सफलता का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा उसके सॉफ्ट स्किल्स और व्यावहारिक कौशल पर निर्भर करता है। मात्र 15 प्रतिशत हिस्सा तकनीकी ज्ञान पर आधारित होता है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में छात्र-छात्राओं के लिए आइस-ब्रेकिंग एक्टिविटीज जैसे फिश एंड फिशरमैन और तत्परता पर आधारित एक खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन वैज्ञानिक डॉ. श्रुति ने किया। एसीटीओ वीर सिंह और वरिष्ठ तकनीकी सहायक सूरज ने सहयोग किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed