{"_id":"67c37bafc08577415a01fc87","slug":"electricity-theft-caught-in-two-e-rickshaw-charging-stations-action-taken-against-one-bareilly-news-c-4-bly1015-590800-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशनों में पकड़ी गई बिजली चोरी, एक पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशनों में पकड़ी गई बिजली चोरी, एक पर कार्रवाई
विज्ञापन
बरेली। विद्युत वितरण निगम की टीमों ने शनिवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान सुर्खा बानखाना में दो ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशनों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इनमें आठ किलोवाट बिजली चोरी की एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई, जबकि दूसरे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने जेई पर आरोप लगाया है। जेई का कहना है कि चार्जिंग स्टेशन संचालक ने दो घंटे तक दरवाजा ही नहीं खोला।
शहर में कई स्थानों पर ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशनों में बिजली चोरी हो रही है। पिछले महीने शहर के ऐसे फीडरों को चिह्नित किया गया था, जहां ज्यादा लाइनलॉस है। उन इलाकों में अब चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। शनिवार को जेई संतोष कनौजिया के नेतृत्व में टीम ने सुर्खा बानखाना, रजा चौक आदि इलाकों में चेकिंग की। सुर्खा बानखाना में मोइनखान के प्लॉट में 20 ई-रिक्शा चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे थे। उसके यहां आठ किलोवाट चोरी पकड़ी गई। सामने ही दूसरे प्लॉट में भी चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चल रहा था, लेकिन अवैध चार्जिंग स्टेशन संचालक ने दो घंटे तक दरवाजा ही नहीं खोला। वहां पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, उससे पहले अंदर चार्ज हो रहे ई-रिक्शा दूसरे दरवाजे से निकालने के साथ कटिया भी हटा दी गई। इस कारण उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार्जिंग स्टेशन संचालक को बचने का समय दिया गया। इस दौरान एक कॉमर्शियल और दो घरेलू कनेक्शनों पर भी चोरी पकड़ी गई। जेई संतोष कनौजिया का कहना है कि पुलिस को बुला कर दरवाजा खुलवाया गया, लेकिन अंदर कुछ नहीं मिला। उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डायरेक्टर कॉमर्शियल ने दिए बकाया वसूली तेज करने के निर्देश
बरेली। बिजली निगम के डायरेक्टर कॉमर्शियल योगेश कुमार ने शनिवार को बरेली पहुंच कर अभियंताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बकाया बिल वसूली की स्थिति खराब होने पर नाराजगी जताई। बिजली निगम के अधिकारियों को बकाया वसूली तेज करने और बकाएदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। बिल जमा न करने वालों को आरसी जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी मुख्य अभियंता ब्रह्पाल सिंह, मुख्य अभियंता जोन टू राघवेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता विपुल जैन, अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला, सतेंद्र चौहान, महावीर सिंह, सुरेंद्र गौतम आदि रहे। संवाद