फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power Supply Collapses for Two Days Amidst Scorching Heat in Bareilly

Bareilly News: भीषण गर्मी में दो दिन से बिजली व्यवस्था धड़ाम, भीड़ ने हरूनगला उपकेंद्र का किया घेराव

Sun, 26 Apr 2026 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 02:06 AM IST
सार

बरेली में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती होने से लोग बेहाल हैं। दो दिन से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शुक्रवार रात में गुस्साए लोगों ने हरूनगला उपकेंद्र का घेराव भी किया। 

विज्ञापन
Power Supply Collapses for Two Days Amidst Scorching Heat in Bareilly
सुभाष नगर में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करता कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में दो दिन से शहर की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई है। पवन विहार और हरूनगला उपकेंद्र से पोषित इलाकों में फॉल्ट लाइलाज हो गए हैं। परेशान उपभोक्ताओं ने शुक्रवार रात दो बजे हरूनगला उपकेंद्र का घेराव कर दिया। सब स्टेशन ऑफिसर (एसएसओ) अनिल कुमार वहां से भाग गया। भीड़ ने उपकेंद्र को बंद कर दिया। 12 फीडरों की लाइट 12 घंटे तक ठप रही। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोपहर दो बजे आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन


पवन विहार उपकेंद्र से पोषित पवन विहार में शुक्रवार रात 11 बजे बत्ती गुल हुई तो शनिवार दोपहर ढाई बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान रातभर लोग गर्मी से परेशान रहे। शाम 4:30 बजे यहां फिर लाइट चली गई। अधिकारी लोकल फॉल्ट बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। कृष्णानगर फेज-2 में शुक्रवार रात 12 बजे लाइट चली गई फिर तड़के 4:30 बजे आई। इसके बाद भी बार-बार लाइट आती जाती रही। दोपहर बाद फेस उड़ जाने से कॉलोनी के एक हिस्से के उपभोक्ता परेशान हुए। यह समस्या रात में भी बनी रही। 
विज्ञापन


इन इलाकों में बाधित रही आपूर्ति 
हरूनगला उपकेंद्र के टीपीनगर फीडर से शुक्रवार रात 11 बजे लाइट गई तो रात एक बजे आई। शनिवार दोपहर में भी दो घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। डोहरा मोड़ फीडर से शुक्रवार की दोपहर में तीन घंटे तक कटौती की गई। सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े तिरुपति धाम कॉलोनी, विजय विहार आदि क्षेत्रों में दिन में दो घंटे लाइट प्रभावित रही। दुर्गानगर उपकेंद्र के सुरेश शर्मा नगर व संजयनगर फीडर से दोपहर में ढाई से तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात कुतुबखाना के पास मोती पार्क पर तार टूटकर लटक गया। इस कारण मोती पार्क फीडर की सप्लाई कई घंटे तक बंद रही। कटरा मान राय, बजरिया पूरनमल इलाके में बिजली की आंख मिचौली जारी रही। मिशन हॉस्पिटल कंपाउंड में दो घंटे तक लाइट नहीं आई। यही स्थिति कुंवरपुर में भी रही। बिहारीपुर मेमरान 331 का एक फेस नहीं आने से लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझते रहे। बिहारीपुर पुलिस चौकी के पीछे लाइट नहीं पहुंच रही है। चौपुला की सप्लाई भी शनिवार शाम तीन घंटे तक बाधित रही। इन सबके पीछे लोकल फॉल्ट को कारण बताया गया।
Trending Videos

शाम को डिप्टी सीएम ने चेताया... रात में भूल गए अफसर
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बिजली कटौती पर नाराजगी जाहिर करते हुए तय रोस्टर के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करने की हिदायत दी थी। जिले के जनप्रतिनिधियों ने ट्रिपिंग, कटौती व स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का पुलिंदा खोला तो डिप्टी सीएम ने त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए थे। उनके जाने के कुछ घंटे बाद ही अफसर उनके दिए निर्देशों को भूल गए। जिसका परिणाम रहा कि कई इलाकों में रातभर आपूर्ति बाधित रही। शनिवार को दिन में भी यहीं स्थिति रही।

13 दिन से नहीं बदला ट्रांसफार्मर
रिठौरा उपकेंद्र से पोषित गांव गोपीनाथ जगराजपुर में 13 दिन पहले 10 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कमलेश मिश्रा, रामपाल मिश्रा, सचिन, श्यामाचरण, सत्यवीर विद्युत निगम के कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं। एसडीओ अरुण कुमार ने मामले को दिखवाने की बात कही है। 

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रातभर ट्रिपिंग होती रही
शहर से सटे मोहनपुर उपकेंद्र के नकटिया, भरतौल, मोहनपुर, नरियावाल, ठिरिया निजावत खां में रातभर ट्रिपिंग होती रही।

उपभोक्ताओं की जो भी शिकायतें आती हैं, उनके जल्द निस्तारण का प्रयास रहता है। आम दिनों के सापेक्ष गर्मी में दिक्कतें बढ़ जाती हैं। - नितिन कुमार, अधिशासी अभियंता, 11 केवी वर्टिकल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed