{"_id":"6673738c0dc81e2f1f05cd94","slug":"electricity-system-derailed-power-house-surrounded-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100257-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली व्यवस्था हुई बेपटरी, लोगों का सब्र टूटा, बिजलीघर का कर दिया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली व्यवस्था हुई बेपटरी, लोगों का सब्र टूटा, बिजलीघर का कर दिया घेराव
विज्ञापन
बिजली समस्याओं को लेकर किया बिजलीघर का घेराव ।
फतेहगंज पूर्वी/भुता। बुधवार को फतेहगंज पूर्वी में अघोषित बिजली कटौती को लेकर नगरवासियों का गुस्सा उस समय और भड़क गया, जब यहां स्थित बिजलीघर में कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं दिखाई दिए। इसके बाद लोगों ने बिजलीघर का घेराव कर दिया। यहां से कई स्थानों को होने वाली बिजली आपूर्ति को बंद करवा दिया। कुछ देर बाद पहुंचे अधिकारियों के समझाने पर नगरवासी एक घंटे 20 मिनट बाद माने। इसके बाद आपूर्ति सुचारू की गई। इधर, भुता के ग्राम नरईनौआ नगला में कम क्षमता का लगा ट्रांसफार्मर फुंक जाने व अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने बिजली घर का घेराव कर दिया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर लौट गए।
दरअसल, फतेहगंज पूर्वी के लोग बिजली समस्याओं को लेकर बिजलीघर पर एक प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। वहां किसी के न मिलने पर आक्रोशित नगरवासियों ने हर जगह की विद्युत सप्लाई बंद कर अधिकारियों को बिजलीघर बुलाने पर अड़ गए। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अवकाश पर थे। बिजलीघर में तैनात एसएसओ गौरव कुमार ने इसकी सूचना एसडीओ फरीदपुर को दी तो उन्होंने थाना फतेहगंज पुलिस को फोन किया। इसके बाद थाने से फोर्स बिजलीघर पहुंचा। इस दौरान करीब एक घंटा 20 मिनट तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। फरीदपुर के अवर अभियंता आलोक कुमार बिजलीघर पहुंचे और उनके आश्वासन पर लोग मान गए।
एसडीओ फरीदपुर सतीश जायसवाल ने बताया कि छह सूत्रीय मांगों को लेकर नगरवासियों द्वारा पत्र दिया गया है। उच्चाधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्या से अवगत करा दिया है। जल्द ही समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- --
विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
भुता के ग्राम नरईनौआ नगला निवासी ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में कनेक्शन के अनुपात से कम क्षमता का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग की तरफ से लगाया गया है, जो कि ओवरलोड के कारण आए दिन फुंक जाता है। अब तक 14 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। इसके साथ ही ग्राम में विद्युत तार बिल्कुल जर्जर स्थिति में है, लेकिन इसको अभी तक बदलवाया नहीं गया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पूर्व मंत्री संतोष गंगवार से भी की थी। प्रदर्शन करने वालों में हामिद अली, रियाज अहमद, समसुल हसन, ललित शर्मा आदि रहे।
इधर, जूनियर इंजीनियर संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पास हो गया है। स्टोर में नहीं होने के कारण नहीं लग पाया है। शीघ्र ही 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। जर्जर विद्युत तार भी बदले जाएंगे। संवाद