फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity supply to half a dozen villages stopped, sub-station surrounded

Bareilly News: आधा दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति ठप, उपकेंद्र को घेरा

Sun, 25 Aug 2024 03:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to half a dozen villages stopped, sub-station surrounded
बिजली उप केंद्र पर हंगामा करते हुए
ग्रामीण उपभोक्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन, निगम अधिकारियों को कोसा
विज्ञापन

भुता। क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों में नियमित बिजली आपूर्ति न मिल पाने से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने भुता बिजली उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। हालांकि एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन बंद किया।

भुता बिजली उपकेंद्र से जुड़े पडोली फीडर से संचालित होने वाले गांव अहिरौला, मुरारपुर, पडोली, दौलतपुर, करेना, डांडिया हेतराम आदि गांवों के ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बिजली घर का घेराव किया है। जेई व एसडीओ से बिजली आपूर्ति तय समय पर देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्हें गांव में 18 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन निगम द्वारा सिर्फ चार से पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। कई बार तो आपूर्ति ठप रहती है।
विज्ञापन

किसानों ने उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन पर भी बार-बार तार हटाकर फ्यूज लगाने के बहाने पैसा वसूलने का आरोप लगाया है। साथ ही क्षेत्र में कई स्थानों तार ढीले होकर लटक रहे हैं, उसको सही कराने के लिए कहा है। ग्रामीण उपभोक्ताओं ने एसडीओ अक्षय कुमार को एक ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में गुरप्रीत सिंह ,बलबीर सिंह, बलविंदर सिंह, हरदीप विनोद कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed