{"_id":"6889c9b31e50f285630ef9c2","slug":"electricity-supply-stopped-in-bareilly-vikas-bhawan-for-24-hours-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली गुल होने से विकास भवन में 24 घंटे से अंधेरा, दफ्तरों में लगे ताले, लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली गुल होने से विकास भवन में 24 घंटे से अंधेरा, दफ्तरों में लगे ताले, लौटे फरियादी
Wed, 30 Jul 2025 01:35 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:35 PM IST
सार
बरेली के विकास भवन में एमसीवी फुंकने से भूतल पर 24 घंटे से बिजली गुल है। इससे कार्यालयों के कंप्यूटर नहीं चल रहे। कर्मचारी आराम फरमा रहे हैं। ऐसे में दूरदराज से आए फरियादियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विकास भवन में बिजली न होने से अंधेरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के विकास भवन में 24 घंटे से बिजली गुल है। बुधवार को दोपहर के 12:30 बजे तक कई कार्यालय में ताले लटकते मिले। ताला खोलने के इंतजार में ऊबे फरियादी बैरंग लौट गए। दूसरे दिन बुधवार को भी विकास भवन की बिजली में सुधार नहीं हो पाने से कार्यालय के कंप्यूटर चल नहीं रहे हैं। कर्मचारी भी आराम फरमा रहे हैं। बिजली गुल होने का कारण एमसीवी खराब हो जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बिजली की समस्या विकास भवन के भूतल पर है, जहां पर जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीपीआरओ, अर्थ एवं संख्या अधिकारी के कार्यालय हैं। इन कार्यालय में मंगलवार सुबह 11:00 से सरकारी कार्य प्रभावित है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में तो बुधवार दोपहर 12:30 बजे भी ताला लगा मिला। बाल विकास पुष्टाहार विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में डीपीओ मनोज कुमार मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
एसी से लोड बढ़ने से फुंकी एमसीवी
जिला विकास अधिकारी दिनेश यादव का कहना है कि विकास भवन के भूतल पर बिजली की दिक्कत हो गई है, यह बात उन्हें आज बुधवार सुबह 11:00 बजे के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने फोन करके बताई है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को विकास भवन में जगह दी गई है, बाकी व्यवस्था उन्हें खुद करनी चाहिए। अपने-अपने कार्यालय में कई एसी लगा रखे हैं, जिससे लोड बढ़ा और एमसीवी फूंक गई है। एमसीवी का मूल्य 25 हजार रुपये है। जिला विकास अधिकारी ने कहा कि व्यवस्था कराई जा रही है, बातचीत की गई है।
विज्ञापन