फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity supply disrupted for four hours in Sunrise Colony and Siklapur

Bareilly News: सनराइज कॉलोनी और सिकलापुर में चार घंटे विद्युत आपूर्ति ठप

Sat, 30 May 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted for four hours in Sunrise Colony and Siklapur
बरेली। आंधी-बारिश के बीच बृहस्पतिवार रात शहर के सभी 27 उपकेंद्र ठप रहे। इस दौरान सनराइज कॉलोनी व सिकलापुर में चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस दौरान 20 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आंधी-बारिश के बाद बृहस्पतिवार रात 12 बजे जब उपकेंद्रों को चालू किया गया तो कुछ फीडरों में समस्या आ गई। सिविल लाइंस क्षेत्र में रात पौने एक बजे आपूर्ति बहाल हुई। कटरा चांद खां, सिंधुनगर क्षेत्रों में लोकल फॉल्ट के कारण आपूर्ति ठप रही। यहां रात डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। हरूनगला में भी लोकल फॉल्ट के कारण आपूर्ति ठप रही। उसे दुरुस्त कर रात 2:50 बजे आपूर्ति चालू की गई। यहां शुक्रवार को दिन में 12 से रात आठ बजे तक तीन बार दो-दो घंटे की बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन

शाहदाना उपकेंद्र से जुड़े सिकलापुर फर्नीचर बाजार क्षेत्र में रात को उपकेंद्र चालू होने के बाद लाइट नहीं आ सकी। लाइनमैन फॉल्ट खोजते रहे। यहां रात ढाई बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। रामपुर बाग उपकेंद्र से पोषित कालीबाड़ी क्षेत्र में भी रात डेढ़ बजे के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। अधीक्षण अभियंता नगर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिन इलाकों में वर्टिकल व्यवस्था के कारण खराबी थी, उसको लाइनमैन लगाकर चालू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed