{"_id":"64a08cbfda2b5093000afca5","slug":"electricity-problems-will-be-solved-at-85-stations-through-the-app-bareilly-news-c-4-noi1138-196419-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एप के जरिये 85 स्टेशनों पर बिजली समस्याओं का होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एप के जरिये 85 स्टेशनों पर बिजली समस्याओं का होगा समाधान
Sun, 02 Jul 2023 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने बिजली समाधान एप की शुरुआत की है। इसके जरिये 85 स्टेशनों पर बिजली समस्याओं का समाधान किया जाएगा। किसी भी ट्रेन, स्टेशन और रेलवे क्रॉसिंग पर बिजली संबंधी समस्या होने पर एप के जरिये शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। उसका त्वरित समाधान रेलवे की ओर से कराया जाएगा।
गर्मियों में बिजली संबंधी समस्याओं के निस्तारण में देरी को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने यह एप विकसित किया है। एक जुलाई से इसकी शुरुआत हो गई है। ट्रेनों में बिजली की समस्या समेत स्टेशनों पर लिफ्ट, पंखा या अन्य उपकरण बंद होने पर यात्रियों के साथ रेल कर्मचारी भी इस मोबाइल एप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत का निस्तारण कर शिकायतकर्ता को सूचना भी दी जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने यह जानकारी दी है।