फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity officers reached the industrial area and prepared a list of problems

Bareilly News: बिजली अफसर पहुंचे औद्योगिक क्षेत्र, तैयार की समस्याओं की सूची

Fri, 04 Jul 2025 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 04 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity officers reached the industrial area and prepared a list of problems
बरेली। सीबीगंज परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु न होने से प्रभावित हो रहे कारोबार प्रकरण पर मंडलायुक्त की नाराजगी के बाद बिजली अफसर चेते। बृहस्पतिवार को अफसरों ने उद्यमियों संग औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्याओं की सूची बनाई। समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उद्यमियों के मुताबिक परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र को रोड नंबर के अनुसार बांटा गया है। इसी तर्ज पर प्रत्येक रोड पर एक कटआउट हब बनाया है। किसी एक फैक्टरी की बिजली बाधित होने पर उस रोड की सभी फैक्टरियों का संचालन ठप हो जाता है। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र के पीछे की ओर स्थापित उद्योगों में अधिकतम चार से छह घंटे ही बिजली आपूर्ति होती है। उद्यमियों ने एक्सईएन सुरेंद्र गौतम, एसडीओ व जेई को समस्या दर्ज कराई। एक्सईएन ने क्षेत्र के उपकेंद्र पर एक-एक जेई व लाइनमैन की नियमित तैनाती की बात कही। बता दें कि अमर उजाला औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। संज्ञान लेकर मंडलायुक्त ने उद्योग बंधु की बैठक में बिजली अफसरों को हिदायत दी थीं।
विज्ञापन


लाइन दुरुस्त करने के लिए न सीढ़ी, न रस्सी
औद्योगिक क्षेत्र के उपकेंद्र पर नियमित तैनाती न होने से बिजली ट्रिपिंग या फाल्ट होने पर उसे ठीक करने के लिए प्रयोग होने वाला सभी सामान सीबीगंज स्टोर पहुंचा दिया है। निरीक्षण के दौरान पता चला कि उपकेंद्र पर सीढ़ी और रस्सी तक नहीं है। लिहाजा, बिजली जाने पर इसे दुरुस्त करने के लिए करीब घंटे भर इन छिटपुट सामानों की व्यवस्था में लगता है। जो मुस्तैदी में लेटलतीफी की वजह बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों ने दिए सुझाव, समाधान की मांग
निरीक्षण के बाद एक औद्योगिक प्रतिष्ठान में बिजली अधिकारियों के साथ उद्यमियों की बैठक हुई। उन्होंने बिजली आपूर्ति सुचारु का सुझाव दिया। इसमें नियमित तैनाती समेत जरूरी उपकरण स्टोर पर मुहैया होने, पेड़ों की छंटाई, जर्जर लाइन बदलने की बात कही। यहां आईआईए चेयरमैन मयूर धीरवानी समेत विमल रिवाडी, सुरेश सुंदरानी, राकेश धीरवानी, शरद अग्रवाल, एएन सिंह, कपिल अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed