फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity fuse blew due to rain, all 24 substations shut down

Bareilly News: बारिश से उड़ा बिजली का फ्यूज, सभी 24 उपकेंद्र ठप

Tue, 17 Jun 2025 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity fuse blew due to rain, all 24 substations shut down
बरेली। देर रात आई आंधी-बारिश के बाद सोमवार को दिनभर शहर के कई हिस्सों में लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। जगह-जगह पेड़ गिरने से 11 और 33 केवी लाइनें ब्रेक डाउन हो गईं। कई उपकेंद्रों में तीन फुट तक पानी भी भर गया। इससे शहर के सभी 24 उपकेंद्र ठप हो गए। नौ उपकेंद्रों से सोमवार रात आठ बजे तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। विद्युत निगम कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के गुस्से का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार रात बारिश के बाद रविवार को दिन भर शहर में बिजली संकट बना रहा था। इसके बाद रविवार रात में भी बारिश और आंधी के कारण हालात खराब हो गए। सदर कैंट में पेड़ गिरने से 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। यहां वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति शुरू की गई। डीडीपुरम उपकेंद्र की 33 केवी लाइन भी पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। इस उपकेंद्र को दुर्गानगर से 33 केवी आपूर्ति देकर चलाया गया।
विज्ञापन

शाहदाना उपकेंद्र का 33 केवी केबल बॉक्स जलने के कारण सोमवार रात आठ बजे तक आपूर्ति ठप रही। बाद में शाहदाना उपकेंद्र को डीडीपुरम से 33 केवी आपूर्ति देकर शुरू किया गया। जगतपुर उपकेंद्र का 132 केवी ब्रेकर फुंक जाने से आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन भी पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। यहां भी 12 घंटे तक कटौती की गई। इज्जतनगर, सनसिटी, कोहाड़ापीर, किला, कुतुबखाना उपकेंद्र भी 33 व 11 केवी लाइनें ब्रेक डाउन होने के कारण ठप रहे। सिविल लाइंस द्वितीय, तृतीय और मिशन कंपाउंड उपकेंद्रों से भी आपूर्ति ठप रही। सीबीगंज, लोहिया बिहार उपकेंद्रों से दूसरे फीडर जोड़े जाने के कारण यह ओवरलोड हो गए। संवाद

--------
उपभोक्ताओं ने जगतपुर, दुर्गानगर और शाहदाना उपकेंद्र घेरे, हंगामा
परेशान उपभोक्ताओं ने जगतपुर, दुर्गानगर और शाहदाना उपकेंद्र का घेराव कर हंगामा किया। शाहदाना उपकेंद्र के कर्मचारी उपभोक्ताओं के गुस्से को भांपकर वहां से भाग खड़े हुए। दुर्गानगर और जगतपुर में भी ऐसे ही हालात रहे। 33 केवी आईवीआरआई फीडर भी रात आठ बजे के बाद चालू हो सका। देर रात मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने शाहदाना उपकेंद्र पहुंचकर जानकारी ली।


-----------
मनमानी की शिकायत ऊर्जा मंत्री से
नगर निगम के पार्षद जय प्रकाश ने विद्युत निगम के अभियंताओं की मनमानी की शिकायत ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से की है। उन्होंने कॉल करके ऊर्जा मंत्री को बताया कि 16 घंटे से आपूर्ति ठप है। विद्युत निगम के अभियंता मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लेते हैं। उपभोक्ताओं को कटौती के संबंध में जानकारी नहीं दी जाती।
---
नलकूप ठप, पानी के लिए तरसे लोग
बरेली। बिजली ने आने की वजह से सोमवार को नलकूप भी ठप हो गए। इसके चलते 50 हजार से अधिक परिवार और ढाई लाख से अधिक लोग पानी के लिए तरस गए।स्थिति यह रही कि 50 से अधिक नलकूप चल ही नहीं पाए। जलकल के अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि बिजली व्यवस्था फेल होने पर नलकूप चलाना मुश्किल हो गया था। ज्यादा समस्या उन इलाकों में रही जहां पर नलकूप से सीधे पानी की आपूर्ति होती है। वहीं कई जगह बिजली न आने से ओवरहैड टैंक भर नहीं पाए। ब्यूरो

कीर्तिनगर में तीन दिन से जलापूर्ति ठप
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने और बिजली संकट के चलते नलकूप न चलने की वजह से कीर्तिनगर को तीन दिन से पानी नहीं मिल रहा है। कीर्तिनगर निवासी अतुल सक्सेना ने बताया कि वह जलकल अभियंताओं को फोन कॉल कर रहे हैं। बार-बार आश्वासन मिलता है पर पाइप लाइन सूखी पड़़ी है। अब तो अभियंता कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे। नगर निगम के कंट्रोल रूम में भी शिकायत की गई पर पानी की आपूर्ति सोमवार को देर शाम तक शुरू नहीं हो हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed