{"_id":"659afe5c6b585bb4f102e406","slug":"electricity-failure-for-seven-and-a-half-hours-70-thousand-people-worried-bareilly-news-c-4-bly1036-320346-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: साढ़े सात घंटे गुल रही बिजली, 70 हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: साढ़े सात घंटे गुल रही बिजली, 70 हजार लोग परेशान
विज्ञापन
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंताओं ने हरुनगला सबस्टेशन से जुड़े 14 हजार उपभोक्ताओं की रविवार की छुट्टी खराब कर दी। उपभोक्ताओं को दोपहर 12 बजे से शाम 7.30 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं मिली। इस वजह से 70 हजार लोग परेशान रहे।
हरुनगला सबस्टेशन से पवन विहार, सुपर सिटी, हरुनगला, टीपी नगर, रामगंगा नगर, बाइपास फीडर को बिजली आपूर्ति की जाती है। सबस्टेशन के पैनल पुराने थे। कई बार खराब हो चुके थे। इन्हें बदलने के लिए अभियंताओं ने रविवार का दिन चुना और एक साथ सात घंटे का शटडाउन लिया पर उपभोक्ताओं को इस बारे में पहले से कोई सूचना नहीं दी।
विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि पुराने पैनल बदलना जरूरी हो गया था। सर्किट ब्रेकर भी ठीक कराए जाने थे। यह सभी काम एक-दो घंटे में नहीं हो सकते थे। इसलिए सात घंटे का शटडाउन लिया गया। हालांकि, कम से कम कटौती करनी पड़े, इसका पूरा ख्याल रखा गया। पहले एक घंटे में काम की तैयारी की गई और 12 बजे से शटडाउन लिया गया। शाम साढ़े सात बजे आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
दोपहर में परिवार के साथ छुट्टी मनाते पर बिजली ही गुल हो गई। न टीवी देख पाए, न ही वाशिंग मशीन चल सकी। कपड़े गंदे पड़े रहे। - मनीषा
बिजलीकर्मी फोन नंबर लिखकर ले गए थे, लेकिन कभी शटडाउन के बारे में हमें कोई सूचना नहीं आई। रविवार को भी यही दिक्कत रही। - मुन्नी देवी
उपभोक्तााओं को मोबाइल फोन पर किसी भी शटडाउन की सूचना नहीं मिलती, जबकि डाटाबेस में सभी उपभोक्ताओं के नंबर फीड होने का दावा अभियंता करते रहे हैं। अब इसका कोई इस्तेमाल नहीं हो तो औचित्य पर सवाल उठते हैं। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि फोन पर कटौती और बिल आदि के मेसेज दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। आने वाले कुछ दिनों में मोबाइल फोन पर सूचना मिलने लगेगी।