{"_id":"5aa821d94f1c1bae758b53fb","slug":"electricity-department-to-serve-snacks-to-consumers-taking-big-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडे़ कनेक्शन लेने वालों की होगी आवभगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडे़ कनेक्शन लेने वालों की होगी आवभगत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक बड़ा कनेक्शन पाने के लिए आवेदक बिजली विभाग में चक्कर लगाते थक जाते थे, लेकिन अब उन्हें मशक्कत नहीं करनी होगी, बड़े साहब कार्यालय में ऐसे आवेदकों की औपचारिकताएं पूरी करा कर और चाय-नाश्ता भी कराएंगे।
प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम एपी सिंह ने कहा कि है कि दस किलोवाट या इससे ज्यादा क्षमता कनेक्शन लेने वाले आवेदक अब विभाग में नहीं भटकेंगे। सिंह ने बताया कि आवेदक फार्म लेकर अधिशासी अभियंता (बड़े साहब) कार्यालय जाएं, इसके बाद तीन दिन में कनेक्शन स्वीकृति तय है। शर्त होगी कि कनेक्शन जिस स्थान पर लगेगा वहां पर सप्लाई लाइन आदि होना चाहिए। एमडी ने बताया कि आने वाली गर्मियों में बेहतर सप्लाई देने के लिए जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। चार किलोवाट तक घरेलू कनेक्शन जेई तुरंत स्वीकृत कर फिजिबिलिटी रिपोर्ट लगाएं। अधिक पैसा मांगने और अन्य समस्या के लिए लोग टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
बिल और मीटर समस्या दूर करें
पहली बार बरेली आए एमडी एपी सिंह ने स्वीकार किया बिल संशोधन समय से नहीं हो रहे हैं, इसलिए इसे प्राथमिकता से लिया जाएगा। राजस्व वसूली भी प्रभावित होता है। एक लाख और इससे ऊपर वाले बकायेदार कनेक्शन काटे जा रहे हैं। एमडी ने दस हजार रुपये और एक माह से ज्यादा पुराने बकायेदारों के भी कनेक्शन काटने, मीटर हेराफेरी रोकने और खराब मीटर तुरंत बदलने के निर्देश दिए। आरोपी कर्मचारी संवेदनशील सीट पर तैनात नहीं किए जाएं।
विज्ञापन
उपकेंद्र पहुंचे एमडी
एमडी एपी सिंह ने डेलापीर और सिविल लाइंस में नवनिर्मित उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इन स्टेशनों पर परिवाद और लॉग बुक आदि देखी। एमडी ने दो स्टेशनों पर बेहतर कामकाज के लिए अफसरों की पीठ थपथपाई और कहा कि राजस्व वसूली में बरेली जोन ने जो स्थान बनाया उसे बनाए रखें। एमडी ने कहा कि सभी स्टेशनों पर उपकरण दुरुस्त कर लिए जाएं, जिससे गर्मियों में कोई समस्या न आए। इस मौके पर एसई शहर एनके मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, तारिक वारसी, पीए माेंगा, एसके गुप्ता, संदीप सक्सेना, अंबरीश श्रीवास्तव आदि वरिष्ठ मौजूद रहे।
हेल्प डेस्क शुरू
एमडी ने रामपुर बाग समेत दो स्थानों पर हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। हेल्प डेस्क पर विद्युत कनेक्शन, भार बढ़ने घटाने, बिल संशोधन, डुप्लीकेट बिल, अस्थाई कनेक्शन, नाम परिवर्तन, विद्युत चोरी और सप्लाई आदि संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। इस मौके पर चीफ इंजीनियर अंशुल अग्रवाल भी मौजूद रहे।