फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity cut off for 10 hours, commotion, lineman ran away after seeing people's anger

Bareilly News: 10 घंटे गुल रही बिजली, हंगामा, लोगों का गुस्सा देख लाइनमैन भागा

Sun, 06 Oct 2024 05:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off for 10 hours, commotion, lineman ran away after seeing people's anger
आंवला। नवरात्र के दिनों में नगर में शनिवार को बिना सूचना के करीब 10 घंटे तक आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति काट दी गई। इससे लोगों को उमस में परेशान होना पड़ा और पेयजल की भी दिक्कत हुई। अधिशासी अभियंता का जब फोन नहीं लगा तो लोगों ने हंगामा कर दिया, जिसको देख लाइनमैन भी भाग खड़ा हुआ। सभासद आदि के समझाने पर लोग मान गए। इसके बाद सुबह 11 बजे से कटी बिजली रात दस बजे बहाल हुई।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे के बाद नगर के मोहल्ला खैड़ा, पीपल टोला, वक्खर, घेर सिताबराय, गौसिया चौक की बिजली कट गई। सामान्य कटौती समझकर लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। धीरे-धीरे समय गुजरता गया, लेकिन शाम होने पर लोगों का धैर्य जवाब दे गया। कर्मचारियों से पूछने पर पता चलता कि आधे घंटे में आपूर्ति हो रही है, लेकिन शाम सात बजे तक बहाल न होने से लोग गौसिया चौक के ट्रांसफार्मर पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। सूचना पर ट्रांसफार्मर पर आपूर्ति बहाल करने के लिए पहुंचा लाइनमैन लोगों का गुस्सा देकर मौके से भाग गया। पालिका सभासद सूरजपाल मौर्य व डॉ. अनुपम वर्मा आदि ने जेई आदि को आश्वासन देकर लाइन मैन को मौके पर बुलाया, तब जाकर रात 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

जर्जर केबल बदलने से हुई देरी
जेई मनोज कुमार ने बताया कि एक निजी कंपनी द्वारा इस समय नगर में जर्जर केबल बदलने, नए पोल लगाने का कार्य चल रहा है। शनिवार को कंपनी के कर्मचारियों ने कार्य काफी देरी से निपटाया। इसी से लोगों को दिक्कत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed