फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity crisis in villages, farmers worried

Bareilly News: गांवों में बिजली संकट, किसान परेशान

Sun, 26 Jan 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis in villages, farmers worried
अलीगंज। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। इससे किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि कई दिनों से किसानों को 24 घंटे में बमुश्किल एक घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है, जबकि अधिकारी 10 घंटे मुहैया कराने की बात कह रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनकी फसलें बिजली न मिल पाने से प्रभावित हो रही हैं, जबकि वे समय से बिल का भी भुगतान कर रहे हैं। बिजली निगम के कर्मचारियों से लेकर उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया है, लेकिन उनके ऊपर इस बात का जरा भी असर नहीं पड़ रहा है। छोटेलाल, भगवान सिंह, राना सिंह, कुलदीप, जोगराज, भैरो सिंह आदि किसानों ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल बिना पानी के खराब हो रही है, जब नलकूप से फसल की सिंचाई करने की नौबत आती है तो बिजली का रोना होता है। इन दिनों किसानों को एक घंटे भी बिजली नहीं दी जा रही है। इधर, एसडीओ रमेश कुमार ने बताया कि दस घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed